Mahashivratri Vrat 2025: आज देश भर में मनाया जा रहा है महाशिवरात्रि का पर्व. हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का खास महत्व है. इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पड़ती है. हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. माना जाता है कि शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से भगवान शिव का आर्शीवाद मिलता है. महाशिवरात्रि का शाब्दिक अर्थ 'शिव की महान रात' है. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है. इस दिन लोग उपवास करते हैं. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. शिवरात्रि में कई लोग 'निर्जला' व्रत रखते हैं. जिसमें दिन में पानी या भोजन का सेवन नहीं किया जाता है. अधिकांश भक्त उपवास का पालन फल, दूध और कुछ सब्जियां और गैर-अनाज वाली चीजें को खाकर करते. तो चलिए जानते हैं शिवरात्रि व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं.
महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाएं- (What to eat during Mahashivratri fast)
शिवरात्रि व्रत के दौरान आप फलों का सेवन कर सकते हैं. इनसे शरीर को एनर्जेटिक रखने में मदद मिल सकती है. ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं. ताकि डिहाइड्रेशन की समस्या से बचे रहें. क्योंकि पानी की कमी से व्रत के अगले दिन आपकी तबीयत खराब हो सकती है. व्रत के दिन आप मखाने और मूंगफली को हल्के घी में फ्राई करके स्नैक के रूप में खा सकते हैं. इस दिन आप गाजर या लौकी और मखाने की खीर बना के खा सकते हैं. व्रत के दौरान आलू या शकरकंद का सेवन भी किया जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

महाशिवरात्रि व्रत में क्या नहीं खाएं- (What not to eat during Mahashivratri fast)
महाशिवरात्रि व्रत को बहुत ही पवित्र माना जाता है इसलिए इस दिन मांसाहार और भारी भोजन खाने से पूरी तरह परहेज करना चाहिए. शिवरात्रि के व्रत के भोजन में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. व्रत में साधारण नमक का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, इसकी जगह पर सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं. शिवरात्रि व्रत गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बीमार लोगों और बुजुर्गों को न रखने की सलाह दी जाती है.
GBS: Pune में फैल रहा GBS Syndrome क्या है, Expert ने बताए लक्षण, कारण, इलाज व बचाव | Guillain-Barre Syndrome Kya hai | Read
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं