विज्ञापन

बाजरे का आटा कैसे गूंथें? इस ट्रिक से झटपट तैयार होगा आटा और रोटियां बनेंगी नरम, देखें वीडियो

बाजरे का आटा गूंथना लगता है मुश्किल? इस आसान ट्रिक से मिनटों में तैयार होगा चिकना आटा, रोटियां नहीं फटेंगी और बनेंगी एकदम फूली-फूली नरम.

बाजरे का आटा कैसे गूंथें? इस ट्रिक से झटपट तैयार होगा आटा और रोटियां बनेंगी नरम, देखें वीडियो
बाजरे का आटा कैसे गूंथें?
NDTV

बाजरे की रोटियां खाना तो हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इसके सख्त आटे को गूंथना किसी चुनौती से कम नहीं लगता. अक्सर जब हम इसे पारंपरिक तरीके से हाथ से मलकर तैयार करते हैं, तो रोटियां या तो किनारों से फटने लगती हैं या फिर बेलते वक्त टूट जाती हैं. इस झंझट से बचने और हर बार एकदम परफेक्ट, फूली हुई और मुलायम बाजरे की रोटियां बनाने का एक बिल्कुल नया तरीका @pammihomekitchen79 उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है.

अगर आप यह तरीका अपनाते हैं तो हथेलियों पर ज्यादा जोर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. मिनटों में आटा चिकना हो जाएगा और रोटी बेलना बहुत आसान हो जाएगा.

ये देखिए वीडियो...

सामग्री: 

  • बाजरे का आटा  1 कप ताजा पिसा हुआ हो तो)
  • साफ पानी (2 कप)
  • तिल का तेल (1 छोटी चम्मच)
  • सेंधा नमक (स्वादानुसार)

बनाने की विधि:

  1. एक गहरे पैन या पतीले में दो कप पानी डालकर गैस पर तेज़ आंच पर उबलने के लिए रख दें.
  2. जब पानी में अच्छा उबाल आने लगे, तब उसमें एक चम्मच तिल का तेल और स्वादानुसार सेंधा नमक मिला दें.
  3. आंच को धीमा करें और एक कप बाजरे के आटे को धीरे-धीरे उबलते हुए पानी में गिराते जाएं, साथ ही दूसरे हाथ से करछी या चम्मच चलाते रहें ताकि गांठें न बनें.
  4. इस मिश्रण को लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक सारा पानी सोख न जाए और आटा कड़ाके की फॉर्म में गाढ़ा न दिखने लगे.
  5. अब गैस बंद कर दें और इस गर्म मिश्रण को किसी बर्तन में निकालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें ताकि यह हल्का गुनगुना यानी छूने लायक ठंडा हो जाए.
  6. जब यह हल्का सा ठंडा हो जाए, तो हथेलियों की मदद से इसे दो से तीन मिनट तक अच्छे से गूंथ लें, जिससे यह बिल्कुल चिकना और लचीला डो बन जाए.

इसे भी पढ़ें: तेजी से बढ़ सकता है Vitamin B12, अगर पी ली घर की बनी ये बूस्टर ड्रिंक, नोट करें सीक्रेट रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bajra Flour Benefits, Bajre Ka Aata, How To Knead Bajra Dough, Bajra Atta Ladoo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com