Iron Rich Foods to Eat: एनीमिया आजकल आम समस्या बनती जा रही है, खासकर महिलाओं और बच्चों में. थकान, कमजोरी, चिड़चिड़ापन, ध्यान केंद्रित न कर पाना और चेहरे का रंग फीका पड़ना, ये सभी लक्षण आयरन और विटामिन की कमी के कारण होते हैं. सही और पोषण युक्त आहार अपनाकर एनीमिया पर आसानी से नियंत्रण पाया जा सकता है.
एनएचएम की सलाह: संतुलित आहार है सबसे बड़ा समाधान
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अनुसार, नियमित रूप से संतुलित और पौष्टिक आहार लेने से शरीर में आयरन, विटामिन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की कमी नहीं होती, इससे न सिर्फ एनीमिया से बचाव होता है, बल्कि पूरे परिवार की सेहत भी बेहतर रहती है.

एनएचएम का कहना है कि एनीमिया से बचाव का सबसे सस्ता और प्रभावी तरीका है,
संतुलित आहार: बाजार के सप्लीमेंट्स की बजाय प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में प्राथमिकता दें. स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि खाने में विविधता रखें और मौसमी फल-सब्जियों का इस्तेमाल करें. महिलाओं, गर्भवती माताओं और बढ़ते बच्चों को खास ध्यान देने की जरूरत है.
अब सवाल है कि एनीमिया से बचने के लिए क्या खाएं? हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अपनी रोज की थाली में हरी सब्जियों, प्रोटीन युक्त आहार, फल, दूध, पनीर और ड्राई फ्रूट्स जैसी पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को जरूर शामिल करें,
हरी सब्जियां: पालक, सरसों का साग, मेथी, बथुआ आदि आयरन से भरपूर होती हैं. इन्हें नियमित रूप से खाने से खून की कमी दूर होती है. इन्हें हल्का पकाकर या सलाद के रूप में लिया जा सकता है.

ians
प्रोटीन युक्त आहार: दालें, सोयाबीन आदि शरीर को एनर्जी देते हैं और हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करते हैं. शाकाहारी लोग दाल-चावल के साथ छोले या राजमा भी खा सकते हैं.
फल: केला, खजूर, पपीता, संतरा और अनार जैसे फल विटामिन सी और आयरन से भरपूर होते हैं. विटामिन सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है, इसलिए फल और सब्जियों को साथ में खाना फायदेमंद है.
नट्स और बीज:-अलसी के बीज, कद्दू के बीज और अखरोट मैग्नीशियम और अन्य मिनरल्स प्रदान करते हैं. मुट्ठी भर नट्स रोजाना सेहत के लिए बहुत अच्छे हैं.
दुग्ध उत्पाद: दूध, दही और पनीर कैल्शियम और प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं. ये हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं.
इसे भी पढ़ें: न नान है, न खट्टा है… फिर नाम ‘नान खटाई' क्यों? जानिए इस मशहूर बिस्किट की दिलचस्प कहानी
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं