PSEB 10 Class Result 2026 Live Updates: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) आज यानी 11 मई को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. रिजल्ट को दोपहर 12:30 बजे जारी किया जाएगा. जिन भी छात्रों ने इस साल पंजाब बोर्ड की 10वीं की परीक्षा दी है, वो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट दोपहर 12:30 बजे के बाद चेक कर सकेंगे. बता दें इस साल 2.84 लाख से ज्यादा छात्र कक्षा 10 की परीक्षाओं में शामिल हुए थे. पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) 10वीं का रिजल्ट किस तरह चेक किया जाए, आइए जानते हैं.
PSEB Result 2026 ऑनलाइन कैसे देखें?
- रिजल्ट को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किया जाएगा.
- रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं. यहां पर होमपेज पर "Results" सेक्शन होगा.
- इसपर क्लिक करें.
- Class 10 के लिंक चुनें.
- रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
- "Submit" पर क्लिक करें.
- Punjab Board Result 2026 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा.
PSEB 10 Class Result 2026 Live Updates:
Punjab Board LIVE Updates: DigiLocker से चेक करें रिजल्ट
Punjab Board LIVE Updates: आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, छात्र DigiLocker और SMS सेवाओं के माध्यम से भी अपने परिणाम देख सकते हैं.
Punjab Board LIVE Updates: स्कूलों से हासिल करनी होगी ओरिजनल मार्कशीट
Punjab Board LIVE Updates: ओरिजनल मार्कशीट छात्रों को अपने-अपने स्कूलों से से हासिल करनी होगी. जो कि रिजल्ट जारी होने के 3 हफ्ते बाद मिल जाएगी.
Punjab Board LIVE Updates: कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट
Punjab Board LIVE Updates: परिणाम आधिकारिक वेबसाइट: pseb.ac.in पर उपलब्ध होंगे