विज्ञापन

Ramayana Shurpanakha: रामायणम् की शूर्पनखा बनीं बॉलीवुड की महंगी एक्ट्रेस, पति का फ्लॉप करियर और 400 करोड़ी फ्लॉप फिल्म से लगा झटका

Ramayana Shurpanakha: रामायण की शूर्पनखा इस बार एक महंगी एक्ट्रेस निभा रही हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ और पति के फ्लॉप करियर भी चर्चा में हैं.

Ramayana Shurpanakha: रामायणम् की शूर्पनखा बनीं बॉलीवुड की महंगी एक्ट्रेस, पति का फ्लॉप करियर और 400 करोड़ी फ्लॉप फिल्म से लगा झटका
Ramayana Shurpanakha: रामायणम् की शूर्पनखा बनीं बॉलीवुड की महंगी एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

Ramayana Shurpanakha: बॉलीवुड में इन दिनों रामायण पर बन रही मेगा फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर हर किरदार चर्चा में है, लेकिन सबसे ज्यादा दिलचस्पी शूर्पनखा के रोल को लेकर देखी जा रही है. इस बार ये किरदार एक ऐसी एक्ट्रेस निभाने जा रही है जो अपनी खूबसूरती, टैलेंट और हाई फीस के लिए जानी जाती है. खास बात ये है कि रामायण की कहानी में शूर्पनखा वही किरदार है जो पूरी कहानी को नया मोड़ देती है और राम-रावण के टकराव की वजह बनती है, और अब इस दमदार रोल में नजर आने वाली हैं रकुल प्रीत सिंह.

रामायण में अहम होगा शूर्पनखा का किरदार

Latest and Breaking News on NDTV

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में शूर्पनखा को सिर्फ एक नेगेटिव कैरेक्टर नहीं बल्कि एक इंटेंस और इमोशनल किरदार के तौर पर दिखाया जाएगा. कहा जा रहा है कि रकुल प्रीत सिंह ने इसके लिए लुक टेस्ट भी दिया है और फिल्म की शूटिंग से जुड़ चुकी हैं. दिलचस्प बात ये भी है कि पहले इस रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा का नाम सामने आया था, लेकिन बाद में रकुल को फाइनल किया गया.

ये भी पढे़ं- खलनायक 2 का ऐलान, संजय दत्त की 33 साल पहले आई थी खलनायक, खूब की थी कमाई, लेकिन विवादों में अटकी थी रिलीज

कहानी बदलने वाला किरदार

Latest and Breaking News on NDTV

रामायण में शूर्पनखा को अक्सर एक गुस्सैल और बदले की भावना वाली महिला के रूप में दिखाया गया है. लेकिन कई कथाओं में उसे एक मजबूत, आत्मविश्वासी और भावनाओं से भरी महिला के तौर पर भी देखा जाता है. यही वो किरदार है जिसकी वजह से राम और रावण आमने-सामने आते हैं और पूरी कहानी का रुख बदल जाता है. ऐसे में फिल्म में इस रोल को और भी गहराई से दिखाने की तैयारी है.

बॉलीवुड की महंगी एक्ट्रेसेस में शुमार

Latest and Breaking News on NDTV

रकुल प्रीत सिंह आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. साउथ से लेकर बॉलीवुड तक उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करोड़ों में है और वो एक फिल्म के लिए मोटी फीस चार्ज करती हैं, जिससे वो महंगी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं.

पति का फ्लॉप एक्टिंग करियर

Latest and Breaking News on NDTV

रकुल प्रीत सिंह की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रहती है. उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर जैकी भगनानी से शादी की है. जैकी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक्टर की थी, लेकिन उन्हें फिल्मों में खास सफलता नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने प्रोडक्शन में कदम रखा और कई प्रोजेक्ट्स से जुड़े.

400 करोड़ की फिल्म से लगा झटका

जैकी भगनानी के प्रोडक्शन से जुड़ी एक बड़ी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां, जिसका बजट करीब 400 करोड़ बताया गया, बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. इस फिल्म की असफलता से काफी नुकसान हुआ और इंडस्ट्री में इसकी काफी चर्चा रही.

ये भी पढ़ें- दीपिका चिखलिया ही नहीं स्मृति ईरानी भी बन चुकी हैं माता सीता, इन एक्ट्रेसेस ने निभाया 'जनक नंदिनी' का किरदार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com