विज्ञापन

थाने के बाहर चप्पल से पीटने वाली महिला बोली- उसे तो और थप्पड़ पड़ने चाहिए, गार्ड ने भी दर्ज कराई शिकायत

मैंने तो दो थप्पड़ मारे उसे तो और पड़ने चाहिए.. थाने के बाहर गार्ड को चप्पल से पीटने वाली महिला का नया वीडियो सामने आया. सिक्योरिटी गार्ड ने क्या बताया?

थाने के बाहर चप्पल से पीटने वाली महिला बोली- उसे तो और थप्पड़ पड़ने चाहिए, गार्ड ने भी दर्ज कराई शिकायत
  • दिल्ली के कीर्ति नगर थाने के बाहर एक महिला डॉग लवर ने सिक्योरिटी गार्ड को चप्पल से पीटा था
  • महिला ने दावा किया कि सिक्योरिटी गार्ड ने दो कुत्तों को डंडे से मारा था, जिनमें से एक की मौत हो गई थी
  • सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि जिस कुत्ते को लेकर विवाद हुआ, उसने कॉलोनी के आठ लोगों को काटा था
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली के कीर्ति नगर थाने के सामने डॉग लवर महिला ने एक सिक्योरिटी गार्ड को चप्पल से पीटा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने एक वीडियो पोस्ट करके बताया कि सिक्योरिटी गार्ड ने एक कुत्ते को डंडे से मारा, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं अब गार्ड का भी एक वीडियो सामने आया है. गार्ड ने बताया है कि जिस कुत्ते की बात हो रही है उसने सोसाइडी के 8 लोगों को काटा था. अब सिक्योरिटी गार्ड ने भी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. आखिर यह पूरा मामला है क्या? आइए समझते हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था महिला का वीडियो

यह मामला 9 मई को वायरल हुए एक वीडियो के बाद चर्चा में आया. वीडियो में डॉग लवर और एक्टिविस्ट जसप्रीत कौर कीर्ति नगर थाने के बाहर एक सिक्योरिटी गार्ड को बुरी तरह पीटती दिख रही हैं. महिला सिक्योरिटी गार्ड को चप्पल से पीट रही हैं. इस दौरान आसपास पुलिसवाले भी दिख रहे हैं, लेकिन वो बीच बचाव नहीं करते. महिला वीडियो में गार्ड से कह रही है कि अगर आज के बाद किसी कुत्ते को हाथ लगाया तो छोड़ूंगी नहीं.

वायरल वीडियो

वीडियो वायरल होने पर महिला की सफाई

जब गार्ड को पीटते हुए महिला का वीडियो वायरल हुआ तो उन्होंने सफाई में एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में महिला ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड ने 15 दिन पहले एक डॉग को डंडे से मार डाला. उस वक्त हमने कुछ नहीं कहा. लेकिन दो दिन पहले इस गार्ड ने एक और कुत्ते को मार डाला. उसके लिए दो चांटे कम थे उसे तो चार-पांच और मारने चाहिए थे.

गार्ड ने महिला के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

वीडियो वायरल होने के बाद एक एनजीओ की मदद से सिक्योरिटी गार्ड ने भी थाने में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. गार्ड ने बताया कि जिस डॉग की वजह से महिला ने उसकी सरेआम पिटाई की थी, उस कुत्ते में कॉलोनी के 8 लोगों को काटा था. कुत्ता एक बच्चे पर हमला कर रहा था तभी गार्ड ने डंडे से उसे भगाने की कोशिश की. लेकिन कुत्ते ने उनपर ही हमला कर दिया. इसके बाद खुद को बचाने के लिए उन्होंने कुत्ते को दो डंडे मार दिए थे.

इस घटना के बाद कॉलोनी के कुछ लोगों ने डॉग लवर्स से जुड़े लोगों को इसकी सूचना दी. कुछ डॉग लवर्स कॉलोनी पहुंचे और गार्ड को घसीटते हुए थाने लेकर गए और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने कार्रवाई करने की बात भी कही. इसके बाद भी महिला ने थाने के बाहर गार्ड से बदतमीजी की और चप्पलों से पिटाई की.

यह भी पढ़ें: कुत्ते को लेकर गार्ड को पीटती दिखी थी महिला, अब दूसरे वीडियो में पलट गई पूरी कहानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kirti Nagar Dog Case, Kirti Nagar Viral Video, Kirti Nagar Police Station, Kirti Nagar Dog Lover Viral Video, Dog Lover Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com