विज्ञापन

रोज़ाना पिएं अनार-चिया सीड्स स्मूदी, दिल की सेहत और पाचन दोनों को होगा फायदा, जानें रेसिपी

गर्मियों के मौसम में अगर आप कुछ ठंडा, रिफ्रेशिंग और हेल्दी पीना चाहते हैं तो आप अनार चिया सीड्स स्मूदी ट्राई कर सकते हैं.

रोज़ाना पिएं अनार-चिया सीड्स स्मूदी, दिल की सेहत और पाचन दोनों को होगा फायदा, जानें रेसिपी
Anar Chia Seeds Smoothie Recipe
Pexels

अगर आप ऐसी ड्रिंक की तलाश में हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को हाइड्रेट भी रखे, तो अनार-चिया सीड्स स्मूदी बेहतरीन विकल्प है. यह स्मूदी फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है. अनार को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद फल माना जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं. वहीं चिया सीड्स फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत हैं. इन दोनों का मेल एक ऐसी स्मूदी तैयार करता है जो स्वाद और पोषण का शानदार कॉम्बिनेशन है.

अनार-चिया सीड्स स्मूदी बनाने के लिए सामग्री- 

  • 1 कप अनार के दाने
  • 1 बड़ा चम्मच चिया सीड्स
  • 1 कप ठंडा दूध या बादाम का दूध
  • 1 छोटा चम्मच शहद
  • कुछ बर्फ के टुकड़े

अनार-चिया सीड्स स्मूदी बनाने का तरीका- 

  1. सबसे पहले चिया सीड्स को 15 से 20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें.
  2. अब ब्लेंडर में अनार के दाने, दूध, शहद और बर्फ डालें. इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें.
  3. आखिर में भीगे हुए चिया सीड्स डालकर एक बार फिर हल्का ब्लेंड करें.
  4. तैयार स्मूदी को गिलास में निकालें और तुरंत सर्व करें.

स्मूदी पीने के फायदे-

अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. चिया सीड्स पाचन को सपोर्ट करते हैं और फाइबर की अच्छी मात्रा देते हैं. यह स्मूदी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ एनर्जी देने में भी मदद कर सकती है.

गर्मियों और मानसून दोनों मौसम में अनार-चिया सीड्स स्मूदी एक हेल्दी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक साबित हो सकती है. इसे नाश्ते या शाम के स्नैक के रूप में आसानी से शामिल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- बिना चीनी के बनाएं हेल्दी ओट्स लड्डू, बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी के लिए हैं फायदेमंद, फटाफट नोट करें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com