विज्ञापन

NEET विवाद के बीच शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

दिल्ली में NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला कर दिया है. उनकी जगह नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन के बीच सरकार ने बड़ा एक्शन किया है. सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटा दिया है. उन्हें शिक्षा मंत्रालय से ट्रांसफर करके पंचायती राज मंत्रालय भेज दिया है. जोशी की जगह नरेश पाल गंगवार को यह जिम्मेदारी दी गई है.

सरकार ने शिक्षा मंत्रालय के सचिव को हटाया

भारत सरकार ने नोटिस जारी करते हुए बताया कि उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को पद से हटाकर पंचायती राज मंत्रालय भेज दिया है. उनकी जगह श्री नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय का नया सचिव नियुक्त किया गया है, जो इससे पहले पशुपालन और डेयरी विभाग में कार्यरत थे. इसके साथ ही, स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की कमान भी बदली गई है, जहां ग्रामीण विकास विभाग से स्थानांतरित कर श्री टी. के. अनिल कुमार को नया सचिव नियुक्त किया गया है.

इन अधिकारियों के भी हुए तबादले

  • कतिकिथला श्रीनिवास: आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय से उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है.
  • नरेश पाल गंगवार: पशुपालन और डेयरी विभाग से उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है.
  • पीयूष गोयल: खान मंत्रालय से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का महासचिव नियुक्त किया गया है.
  • टी. के. अनिल कुमार: ग्रामीण विकास विभाग से स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है.
  • सुशील कुमार लोहानी: पंचायती राज मंत्रालय से पशुपालन और डेयरी विभाग में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है.
  • अर्चना वर्मा: जल शक्ति मंत्रालय में राष्ट्रीय जल मिशन की मिशन निदेशक.
  • केशव चंद्रा: खान मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है.
  • डी. थारा: आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में पूंजी विकास विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है.
  • बी. राजेंद्र: लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के निदेशक बने रहेंगे.
  • चंद्र भूषण कुमार: श्रम और रोजगार मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है.
  • सतेंद्र सिंह: कैबिनेट सचिवालय से शहरी विकास विभाग, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है.
  • सुचिंद्र मिश्रा: वाणिज्य विभाग से अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CJP Protest, CJP Protest Delhi, Cjp Protest In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com