विज्ञापन

बीज ही नहीं, अनार का छिलका भी है सेहत का सुपरहीरो, बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कमाल, जानें फायदे और इस्तेमाल

Pomegranate Peel Benefits: अनार का छिलका भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है. आइए जानते हैं कि यह साधारण सा दिखने वाला छिलका आपकी सेहत के लिए कितना असरदार हो सकता है.

बीज ही नहीं, अनार का छिलका भी है सेहत का सुपरहीरो, बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कमाल, जानें फायदे और इस्तेमाल
Pomegranate Peel Benefits: अनार का छिलका भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है.

Pomegranate Peel Health Benefits: हम अक्सर अनार खाते समय उसके दानों का स्वाद लेते हैं और छिलके को बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि जिस छिलके को आप कचरे में डाल देते हैं, वही आपके लिए कई बीमारियों की दवा बन सकता है? आयुर्वेद में अनार को दाडिम कहा गया है और इसे एक संपूर्ण औषधि माना जाता है. यह न सिर्फ शरीर को ताकत देता है, बल्कि पाचन से लेकर त्वचा तक कई समस्याओं में फायदेमंद होता है. खास बात यह है कि अनार का छिलका भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है. आइए जानते हैं कि यह साधारण सा दिखने वाला छिलका आपकी सेहत के लिए कितना असरदार हो सकता है.

अनार और उसके छिलके को लेकर आयुर्वेदिक नजरिया

अनार को आयुर्वेद में तीनों दोष वात, पित्त और कफ को बैलेंस करने वाला फल माना जाता है. यह शरीर में खून बढ़ाता है, कमजोरी दूर करता है और पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है. इसके छिलके में एंटी-बैक्टीरियल गुण, एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व, सूजन कम करने वाले गुण मौजूद होते हैं, जो इसे एक प्राकृतिक दवा बना देते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

1. डायरिया में रामबाण उपाय है अनार का छिलका

डायरिया की समस्या गर्मियों में आम हो जाती है. ऐसे में अनार का छिलका बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. पेट के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करता है, आंतों की सूजन कम करता है, दस्त को जल्दी कंट्रोल करता है.

कैसे करें उपयोग:

  • छिलके को सुखाकर उसका पाउडर बना लें.
  • इसे छाछ में मिलाकर थोड़ा जीरा डालें.
  • दिन में 1-2 बार सेवन करें.

2. कब्ज से भी दिलाए राहत

कब्ज की समस्या आजकल आम हो गई है, खासकर गलत खानपान के कारण. अनार का छिलका पाचन तंत्र को सुधारता है, मल त्याग को आसान बनाता है, पेट को साफ रखने में मदद करता है.

सेवन का तरीका:

छिलके के पाउडर को छाछ के साथ लें, इससे कब्ज और बवासीर दोनों में आराम मिलता है.

Latest and Breaking News on NDTV

3. त्वचा के लिए नेचुरल ब्यूटी ट्रीटमेंट

अगर आप मुंहासों और दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो अनार का छिलका आपके लिए एक बेहतरीन घरेलू उपाय है. यह बैक्टीरिया को खत्म करता है, एक्ने और पिंपल्स कम करता है, त्वचा को साफ और ग्लोइंग बनाता है.

फेस पैक कैसे बनाएं:

  • छिलके का पाउडर लें.
  • उसमें गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं.
  • हफ्ते में 2 बार चेहरे पर लगाएं.

4. बच्चों के लिए भी फायदेमंद

बच्चों में पेट के कीड़ों की समस्या आम होती है. ऐसे में रोजाना अनार के दाने खिलाना बहुत फायदेमंद होता है. आंतों के कीड़ों को खत्म करता है, पेट दर्द में राहत देता है, शरीर में खून की कमी दूर करता है.

5. खून बढ़ाने और ताकत देने में मददगार

अनार को ब्लड बूस्टर भी कहा जाता है. यह शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाता है और कमजोरी दूर करता है.

इन बातों का रखें खास ध्यान:

  • जूस की बजाय अनार के दाने खाएं.
  • दानों में फाइबर ज्यादा होता है, जो पाचन के लिए अच्छा है.
Latest and Breaking News on NDTV

जरूरी सावधानियां:

  • छिलके का सेवन सीमित मात्रा में करें.
  • ज्यादा मात्रा में लेने से पेट में जलन हो सकती है.
  • किसी गंभीर बीमारी में डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

अनार सिर्फ एक स्वादिष्ट फल नहीं, बल्कि एक औषधि है. खासकर इसका छिलका, जिसे हम अक्सर बेकार समझते हैं, कई बीमारियों में बेहद लाभकारी साबित हो सकता है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com