करीना कपूर खान की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट उनकी फिल्म द बकिंघम मर्डर्स के लिए एक फूडी शाउटआउट है. बता दें कि करीना कपूर की ये फिल्म सितंबर 2024 में रिलीज हुई थी जो अब हाल ही में नेटफ्लिक्स स्क्रीन पर भी आ गई है. बता दें कि इस फिल्म से करीना कपूर ने अपने करियर में बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया है. बता दें कि इसके चलते अमूल ने एक स्पेशल डूडल बनाया है. इसमें अमूल गर्ल करीना कपूर के कैरेक्टर में खाने का मजा लेते हुई नजर आ रही हैं. पोस्ट के ऊपर फनी टैग लाइन लिखी है,"बेकिंग विद मक्खन," फिल्म के टाइटल में एक प्लेफुल टर्न हैय करीना ने इस टॉपिकल को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कैप्शन के साथ रीपोस्ट किया, “बहुत विनम्र और सम्मानित महसूस कर रही हूं कि हमारी फिल्म को प्यार मिल रहा है… एक प्रोड्यूसर के तौर पर यह मेरी पहली फिल्म है… एक ऐसी फिल्म जिसमें एक्टिंग करने पर मुझे बहुत गर्व है. थैंक्यू अमूल इंडिया. आपने मेरा साल बना दिया.” पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए, शेफ रणवीर बराड़, जिन्होंने द बकिंघम मर्डर्स में एक्टिंग की थी उन्होंने लिखा, "अद्भुत!!!" नेटफ्लिक्स इंडिया के आफिशियल इंस्टाग्राम पेज से भी कमेंट आया , "यह पूरी तरह से रहस्यमयी है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें करीना कपूर का पोस्ट:
इस बात में कोई शक नहीं है कि करीना कपूर खाने की शौकीन हैं. पिछले महीने, वो एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में भी आई थीं, जहां पर उन्होंने दिल्ली में अपने फेवरेट फूड प्लेसेस के बारे में बताया था.जब करीना से उनके सबसे पसंदीदा रेस्तरां के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने आईटीसी मौर्या के फेमस डिश की तारीफ करते हुए बुखारा का नाम लिया. स्ट्रीट फूड के लिए, उन्होंने चांदनी चौक में पराठे वाली गली के बारे में बताया जहां पर कई तरह के स्टफ्ड पराठें खाए जाते हैं. हालाँकि उन्होंने बताया है कि वो काफी लंबे समय से चांदनी चौक नहीं गई हैं.
एक्ट्रेस ने आगे कहा, "पूरी दुनिया जानती है कि मैं खाने की दीवानी हूं और मैं इसे लेकर बिल्कुल शर्मिंदा भी नही हूं." अपने फेवरेट फूड के बारे में बात करते हुए, करीना कपूर ने शेयर किया, "मुझे छोले भटूरे, आलू पराठे बहुत पसंद हैं; मुझे ये सभी पसंद हैं." इसके अलावा करीना कपूर को बिरयानी भी बहुत पसंद है.
History Of Laddu: मिठाई नहीं दवाई के तौर पर खाया जाता था लड्डू, जानिए लड्डू का इतिहास| Swaad Ka Safar
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं