विज्ञापन

VIDEO: गीत और आदित्य का IIFA में रीयूनियन,शाहिद-करीना एक-दूसरे को करते दिखे Hug

बॉलीवुड में कुछ जोड़ियां ऐसी हैं, जिन्हें पर्दे पर देखने के बाद फैंस उन्हें हमेशा साथ देखना चाहते हैं. करीना कपूर खान और शाहिद कपूर भी ऐसी ही जोड़ियों में शामिल हैं.

VIDEO: गीत और आदित्य का IIFA में रीयूनियन,शाहिद-करीना एक-दूसरे को करते दिखे Hug
VIDEO: गीत और आदित्य का IIFA में रीयूनियन
NDTV

बॉलीवुड में कुछ जोड़ियां ऐसी हैं, जिन्हें पर्दे पर देखने के बाद फैंस उन्हें हमेशा साथ देखना चाहते हैं. करीना कपूर खान और शाहिद कपूर भी ऐसी ही जोड़ियों में शामिल हैं. दोनों की फिल्में और रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा था. दोनों की फिल्म ‘जब वी मेट' आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में गिनी जाती है. अब एक बार फिर करीना और शाहिद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. दरअसल, 22 अक्टूबर को मुंबई में हुए IIFA 2027 के प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों कलाकारों की मुलाकात हुई. इस दौरान करीना ने शाहिद को गले लगाकर उनका अभिवादन किया. दोनों के इस छोटे से पल ने फैंस को पुरानी यादें ताजा करने का मौका दे दिया.

करीना ने शाहिद को लगाया गले, वायरल हुआ वीडियो

IIFA 2027 के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए. इस कार्यक्रम में करीना कपूर खान और शाहिद कपूर भी पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान दोनों की मुलाकात हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.

वीडियो में करीना शाहिद को देखकर आगे बढ़ती हैं और उन्हें गले लगाकर अभिवादन करती हैं. दोनों कुछ पल रुककर एक-दूसरे से बातचीत करते हैं और फिर अपने रास्ते चले जाते हैं.

इस मौके पर करीना ब्लैक कलर के कपड़ों में नजर आईं, जबकि शाहिद ने व्हाइट कलर का ब्लेजर पहना था. दोनों के बीच इस सहज मुलाकात को देखकर फैंस को उनकी पुरानी फिल्म ‘जब वी मेट' याद आ गई.

‘जब वी मेट' से जुड़ी है दोनों की खास याद

करीना कपूर और शाहिद कपूर ने अपने करियर में कई फिल्मों में साथ काम किया है. इनमें ‘फिदा', ‘36 चाइना टाउन', ‘चुप चुप के' और ‘मिलेंगे मिलेंगे' जैसी फिल्में शामिल हैं. लेकिन दोनों की सबसे यादगार फिल्म इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी ‘जब वी मेट' मानी जाती है.

साल 2007 में रिलीज हुई इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में करीना ने गीत और शाहिद ने आदित्य का किरदार निभाया था. फिल्म में गीत की चुलबुली बातें और आदित्य के साथ उसकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी.

IIFA 2025 में भी मिले थे दोनों सितारे

करीना और शाहिद की यह पहली ऐसी मुलाकात नहीं है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा हो. साल 2025 में जयपुर में हुए IIFA कार्यक्रम के दौरान भी दोनों कलाकारों ने एक-दूसरे को गले लगाया था.

उस समय शाहिद ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि उनके लिए एक-दूसरे से मिलना कोई नई बात नहीं है. उन्होंने बताया था कि वह कार्यक्रमों में मिलते रहते हैं और उनके लिए यह बिल्कुल सामान्य है. अगर लोगों को उनकी मुलाकात अच्छी लगी, तो यह अच्छी बात है.

आपको बता दें कि IIFA अवॉर्ड्स का 27वां आयोजन 22 और 23 जनवरी 2027 को अबू धाबी के यास आइलैंड स्थित एतिहाद एरीना में होगा. इस कार्यक्रम में सलमान खान, करीना कपूर और शाहिद कपूर समेत कई सितारे शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें | दशहरे पर सितारों ने दिया खास संदेश, हेमा मालिनी से करीना कपूर तक ने कहा- बुराई पर हमेशा होती है अच्छाई की जीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor Khan, Shahid Kapoor, Kareena Kapoor Shahid Kapoor, IIFA 2027, Kareena Kapoor Shahid Kapoor Love Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com