- अमूल दूध की नई कीमत.
- इतने रुपए बढ़ा दूध.
- देखें दूध की नई प्राइज लिस्ट.
हर घर में इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजों में से एक है दूध. हालिया अपडेट में अमूल दूध की कीमत में 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 2 रुपये प्रति लीटर, सभी वेरिएंट में. पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ये नई कीमतें आज (3 जून, 2024) से देश के सभी बाजारों में लागू हो गई हैं. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ), जो 'अमूल' ब्रांड के तहत दूध और डेयरी उत्पादों का विपणन करता है, ने इस कदम को दूध के संचालन और उत्पादन की समग्र लागत का परिणाम बताया.
जीसीएमएमएफ के एमडी जयेन मेहता ने प्राइस बढ़ाने के बारे में बात करते हुए बताया कि ब्रांड ने पहले फरवरी 2023 में दूध की कीमत में बढ़ाई थी. उन्होंने कहा, "किसानों को उनकी उत्पादन की बढ़ी हुई लागत की भरपाई करने के लिए बढ़ोतरी जरूरी है."
ये भी पढ़ें: मैदा नहीं इस चीज से तैयार करें पिज्जा बेस, Nutritionist ने शेयर की सिंपल और हेल्दी पिज्जा रेसिपी

Photo Credit: file photo
अमूल दूध की नई कीमत की लिस्ट- What Is The New Price List Of Amul MIlk:
1. 500 मिलीलीटर अमूल भैंस का दूध अब रु. 36.
2. 500 मिलीलीटर अमूल गोल्ड दूध अब रु. 33.
3. 500 मिलीलीटर अमूल शक्ति दूध अब रु. 30.
4. 500 मिलीलीटर अमूल ताज़ा अब रु. 28.
5. 500 मिलीलीटर अमूल स्लिम एन ट्रिम अब रु. 25.
जीसीएमएमएफ द्वारा जारी एक ऑफिशियल बयान में कहा गया है, "प्रति लीटर 2 रुपये की वृद्धि एमआरपी में 3-4 प्रतिशत की वृद्धि का मतलब है जो औसत खाद्य मुद्रास्फीति से काफी कम है."
अमूल ने आगे बताया कि एक नीति के रूप में, वे कस्टूमर द्वारा ब्रांड के दूध और दूध उत्पादों के लिए भुगतान किए गए प्रत्येक रुपये का लगभग 80 पैसा निर्माता को देते हैं. इसलिए, यह बढ़ी कीमत दूध उत्पादकों को बेहतर जीविका और दूध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं