- एलोवेरा जूस को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.
- एलोवेरा जूस इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है.
- एलोवेरा और आंवला जूस पीने से वजन कम कर सकते हैं.
Aloe Vera And Amla Juice Benefits: एलोवेरा को आमतौर पर स्किन के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन, एलोवेरा का जूस भी सेहत के मामले में कम नहीं है. रोजाना एलोवेरा जूस में आंवला जूस मिलाकर पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. आपको बता दें कि एलोवेरा और आंवले के जूस के मौजूद प्रोटीन, ऊर्जा, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन सी, विटामिन बी सिक्स, विटामिन ए जैसे गुण सेहत को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. तो बिना देरी के चलिए जानते हैं एलोवेरा और आंवला जूस पीने से मिलने वाले लाभ.
एलोवेरा और आंवला जूस पीने के फायदे- Health Benefits Of Aloe Vera And Amla Juice:
1. इम्यूनिटी-
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप रोजाना सुबह एलोवेरा जूस में आंवले के जूस को डालकर पी सकते हैं. आंवले में इम्यूनोमोड्यूलेटरी गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Amla For Health: आंवले को ऐसे ही नहीं कहा जाता हजार रोगों की एक दवा, यहां जानें 6 अद्भुत फायदे

2. स्किन-
एलोवेरा को स्किन के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि एलोवेरा जूस में आंवला जूस मिलाकर पीने से स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाया जा सकता है.
Diabetes के मरीज इस तरह से करें इस फल का सेवन, कंट्रोल में रहेगा Blood Sugar Level
3. मोटापा-
एलोवेरा में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मददगार है. रोजाना एलोवेरा और आंवला जूस को सुबह पीने से वजन को घटाने में मदद मिल सकती है.
4. बालों-
कमजोर बालों की समस्या से हैं परेशान तो रोजाना पीएं एलोवेरा और आंवले का जूस. आंवले के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.
Moong Dal Benefits: क्यों खाना चाहिए मूंग की दाल रोजाना, यहां जानें वो चौकाने वाले 5 कारण
5. सूजन-
एलोवेरा और आंवले के जूस में मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाने में मददगार हैं. रोजाना आंवले और एलोवेरा जूस के सेवन से लिवर की सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं