विज्ञापन

सिर्फ 15 मिनट में तैयार होगी ये खास चटनी, एक्ट्रेस अश्विनी कालेसकर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की ‘दोसकाई पचड़ी’ की रेसिपी

Dosakai Pachadi Chutney Recipe: आजकल लोग अलग-अलग राज्यों के खाने को ट्राई करना पसंद कर रहे हैं. खासकर साउथ इंडियन रेसिपीज अपनी सादगी और स्वाद के लिए काफी फेमस हैं. ऐसी ही एक खास और देसी रेसिपी है ‘दोसकाई पचड़ी’, जिसे एक तरह की चटनी कहा जा सकता है. एक्ट्रेस अश्विनी कालेसकर ने इंस्टाग्राम पर इसकी खास रेसिपी शेयर की है जो हम आपको बता रहे हैं.

सिर्फ 15 मिनट में तैयार होगी ये खास चटनी, एक्ट्रेस अश्विनी कालेसकर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की ‘दोसकाई पचड़ी’ की रेसिपी
Dosakai Pachadi Recipe
AI

Dosakai Pachadi Chutney Recipe: आजकल लोग अलग-अलग राज्यों के खाने को ट्राई करना पसंद कर रहे हैं. खासकर साउथ इंडियन रेसिपीज अपनी सादगी और स्वाद के लिए काफी फेमस हैं. ऐसी ही एक खास और देसी रेसिपी है ‘दोसकाई पचड़ी', जिसे एक तरह की चटनी कहा जा सकता है. यह आंध्र प्रदेश की पारंपरिक डिश है, जो स्वाद में हल्की खट्टी, तीखी और बहुत ही मजेदार लगती है. खास बात यह है कि इसे कम तेल में और बहुत कम समय में बनाया जा सकता है. अगर आप भी कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर बनाएं. एक्ट्रेस अश्विनी कालेसकर ने इंस्टाग्राम पर ‘दोसकाई पचड़ी' की खास रेसिपी शेयर की है जो हम आपको बता रहे हैं.

क्या है दोसकाई पचड़ी? (What Is Dosakai Pachadi)

दोसकाई पचड़ी असल में पीले खीरे यानी दोसकाई से बनने वाली चटनी है. इसमें खट्टापन इमली से आता है और मसालों का तड़का इसका स्वाद और बढ़ा देता है. इसे आमतौर पर गरम चावल और घी के साथ खाया जाता है.

दोसकाई पचड़ी बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients For Making Dosakai Pachadi)

  • दोसकाई (पीला खीरा)-1
  • उड़द दाल- 1 चम्मच
  • मेथी दाना- ¼ चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च- 2
  • हरी मिर्च- 2
  • इमली का पल्प- 2 चम्मच
  • हल्दी- ½ चम्मच
  • नमक- स्वाद अनुसार
  • तेल- 2 चम्मच
  • धनिया पत्ता- थोड़ा सा

वीडियो देखें-

यह भी पढ़े: बर्गर छोड़िए, घर पर बनाइए ‘स्टीम्ड सूजी बर्गर'(Steamed Sooji Burger) , हेल्दी भी और स्वाद में भी जबरदस्त

दोसकाई पचड़ी बनाने की विधि- (How To Make Dosakai Pachadi)

  1. सबसे पहले दोसकाई को अच्छी तरह धोकर उसका बीच का बीज वाला हिस्सा निकाल दें. इसके बाद इसे बड़े टुकड़ों में काट लें.
  2. अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें उड़द दाल डालें. इसे हल्का सुनहरा होने तक भूनें. फिर इसमें थोड़ा सा मेथी दाना डालें. ध्यान रखें कि मेथी ज्यादा न डालें, वरना स्वाद कड़वा हो सकता है.
  3. अब गैस धीमी करें और इसमें सूखी लाल मिर्च और हरी मिर्च डालें. इसके बाद इमली का पल्प डालकर अच्छे से मिलाएं और गैस बंद कर दें.
  4. जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए, तब इसे मिक्सर में डालें. इसमें हल्दी और नमक डालें और बिना पानी डाले दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा महीन नहीं पीसना है, हल्के टुकड़े रहने दें.
  5. अब इसमें कटी हुई दोसकाई डालें और हल्का सा पल्स करें, ताकि इसका टेक्सचर बना रहे. ऊपर से धनिया पत्ता डालें.

दोसकाई पचड़ी को गरम-गरम चावल और घी के साथ खाएं. इसका असली स्वाद तभी आता है जब इसमें हल्के टुकड़े महसूस हों.यह रेसिपी स्वाद में अलग है और बहुत हेल्दी भी है. अगर आप रोज के खाने में कुछ नया जोड़ना चाहते हैं, तो यह चटपटी पचड़ी जरूर ट्राई करें.

Watch Video: कैसे बनाएं गाजर मटर पुलाव रेसिपी| How To Make Gajar Matar Pulao

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com