विज्ञापन

तमिलनाडु: चुनाव नतीजों के 21 दिन के भीतर ही AIADMK के 3 विधायकों का इस्तीफा, तुरंत TVK में हो गए शामिल

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 21 दिन के भीतर ही AIADMK के तीन विधायकों ने इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे के तुरंत बाद ही तीनों TVK में शामिल हो गए.

तमिलनाडु: चुनाव नतीजों के 21 दिन के भीतर ही AIADMK के 3 विधायकों का इस्तीफा, तुरंत TVK में हो गए शामिल
AIADMK के तीन विधायकों ने स्पीकर को इस्तीफा सौंप दिया.
  • तमिलनाडु में AIADMK के तीन विधायकों ने चुनाव के 21 दिन के भीतर इस्तीफा देकर TVK पार्टी जॉइन की है
  • तीनों विधायक मधुरंतकम, धारापुर और पेरुनदुरई निर्वाचन क्षेत्रों से हैं और एसपी वेलुमणि गुट से जुड़े हैं
  • विधानसभा स्पीकर ने इन तीनों विधायकों के इस्तीफे को मंजूर कर लिया है जो पहले TVK के समर्थन में वोट दे चुके थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई:

तमिलनाडु में सोमवार को बड़ी सियासी हलचल हुई. चुनाव नतीजे आने के 21 दिन के भीतर ही AIADMK के तीन विधायकों ने इस्तीफा दे दिया और तुरंत बाद ही TVK में शामिल हो गए. तीनों विधायकों ने तमिलनाडु विधानसभा के स्पीकर जेसीडी प्रभाकर को अपना इस्तीफा सौंपा. इस्तीफा सौंपने के बाद तीनों सचिवालय में TVK के महासचिव और मंत्री आधव अर्जुन से मिले और TVK पार्टी में शामिल हो गए.

जिन तीन विधायकों ने इस्तीफा दिया है, उनमें मधुरंतकम से विधायक के. मरगथा कुमारवेल, धारापुर की विधायक पी. सत्यभामा और पेरुनदुरई के विधायक जयकुमार हैं. बताया जा रहा है की तीनों AIADMK के एसपी वेलुमणि गुट से जुड़े हैं. यह AIADMK का बागी गुट है, जो चुनाव नतीजों के बाद विजय की पार्टी को TVK को समर्थन देने की वकालत कर रहा था. विधानसभा स्पीकर जेसीडी प्रभाकर ने तीनों विधायकों का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया है.

ये तीनों विधायक उन 25 विधायकों में शामिल थे, जिन्होंने 13 मई को हुए फ्लोर टेस्ट के दौरान पार्टी के आदेश के खिलाफ जाते हुए TVK सरकार के समर्थन में वोट डाला था.

Latest and Breaking News on NDTV

AIADMK के लिए बड़ा झटका

इस घटनाक्रम को AIADMK के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद AIADMK दो गुटों में बंट गई थी. 

एक गुट AIADMK चीफ एडप्पादी पलानीस्वामी का था, जबकि दूसरे गुट की कमान एसपी वेलुमणि और सीवी षणमुगम के हाथों में थी. नतीजे आने के तीन हफ्तों बाद ही एसपी वेलुमणि गुट से जुड़े तीन विधायकों के TVK में शामिल हो जाने से AIADMK मुश्किल स्थिति में फंस गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

AIADMK के सांसद इनबादुरई ने इसे 'हॉर्सेट्रेडिंग' बताते हुए इसे TVK की 'सोची-समझी साजिश' बताया है. उन्होंने X पर लिखा, 'ये 100% हॉर्स ट्रेडिंग है. तीनों विधायकों का इस्तीफा मंजूर होने से पहले ही ये तीनों आनन-फानन में आधव अर्जुन से मिलकर TVK में शामिल हो गए. यह एक सोची-समझी चाल है.'

यह भी पढ़ेंः राज्यसभा चुनाव से संसद में नए समीकरण, विजय की TVK की एंट्री तय, बड़े नेताओं के भविष्य पर सवाल

DMK ने भी TVK को घेरा

इस पूरी सियासी हलचल पर DMK ने भी TVK को घेरा है. DMK ने इस मामले पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है. DMK ने AIADMK विधायकों के इस्तीफे और TVK में शामिल होने को 'हॉर्स ट्रेडिंग' बताया है. DMK ने यह भी आरोप लगाया है कि TVK सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट्स का इस्तेमाल करके उनकी पार्टी के बारे में गलत जानकारी फैला रही है.

DMK सांसद पी. विल्सन ने कहा, 'महज 21 दिनों के भीतर, दल-बदल के आरोपों का सामना कर रहे तीन विधायकों ने इस्तीफा दे दिया और दल-बदल विरोधी कानून से बचने के लिए तुरंत सचिवालय में ही TVK पार्टी में शामिल हो गए. यह बेहद निंदनीय है कि सरकारी सचिवालय अब किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने की जगह बन गया है.'

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने कहा कि अब इन तीनों क्षेत्रों की जनता पर निजी राजनीतिक फायदे के लिए जबरदस्ती चुनाव थोपे जा रहे हैं और एक और उपचुनाव पर जनता का भारी पैसा और समय बर्बाद होगा.

तीन विधायकों के इस्तीफे और त्रिची पूर्व सीट के खाली होने के साथ, अब तमिलनाडु में कुल 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे. त्रिची पूर्व सीट सीएम विजय के इस्तीफे से खाली हुई है.

यह भी पढ़ेंः CM विजय ने तमिलनाडु में तोड़ दी आधी सदी की सियासी परंपरा, कैबिनेट में सब कुछ बदल डाला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com