विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में रोपवे में आई तकनीकी खराबी, 300 पर्यटक हवा में अटके, बचाने में लगी है सेना

जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सोमवार को रोपवे के केबिन बीच हुआ में रुक गए. इससे तीन सौ पर्यटक हवा में ही फंस गए. पर्यटकों को सुरक्षित उतारने के लिए सेना के साथ-साथ स्थानीय पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. राहत और बचाव का काम अभी भी जारी है.

जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में रोपवे में आई तकनीकी खराबी, 300 पर्यटक हवा में अटके, बचाने में लगी है सेना
बारामुला:

जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में रोपवे में तकनीकी खराबी आ जाने से करीब 300 पर्यटक हवा में फंस गए. रोपवे में फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए सेना को बुलाया गया है. इस काम में जम्मू कश्मीर पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी लगे हुए हैं. सेना के मुताबिक कुल 65 केबिन बीच हवा में रुक गए थे. इनमें से 16 केबीनों में से  80 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और बाकी के पर्यटकों को निकालने का काम अभी भी जारी है. इस घटना में अभी किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है. 

सेना ने क्या जानकारी दी है

सेना के नार्दन कमांड ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है, ''प्रशिक्षित टीमें गुलमर्ग गंडोला में राहत और बचाव का अभियान चला रही हैं.इस काम काम चिनार कॉर्प्स और भारतीय सेना.'' सेना के मुताबिक 65 केबिन फंसे हुए थे. अब तक 16 केबिनों में से 80 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. बाकी के केबिनों के लिए राहत और बचाव अभियान अभी भी जारी है.''

अधिकारियों के मुताबिक कुछ तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से केबल कार सर्विस अचानक से रुक गई. इससे बहुत से पर्यटक गंडोला केबिन में ही फंस गए. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. इस घटना के बाद मदद के लिए सेना को बुलाया गया. स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और राहत और बचाव का अभियान शुरू किया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गंडोला के हवा में रुकने के बाद उसमें मौजूद पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई. ऊपर फंसे पर्यटकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. इस घटना के बाद सामने आए कुछ वीडियो में गंडोला में फंसे पर्यटकों और राहत-बचाव टीमों को काम करते हुए देखा जा सकता है. 

अधिकारियों का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं. उनका कहना है कि राहत और बचाव के काम में सभी जरूरी एहतियात बरते जा रहे हैं. एक अधिकारी ने बताया,''एक तकनीकी खराबी की वजह से गंडोला की सेवाओं में व्यवधान पैदा हुआ.राहत टीमों को तत्काल सक्रिय किया गया और फंसे हुए पर्यटकों को निकालने का काम शुरू किया गया.''इस अधिकारी ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने और जल्द से जल्द रोपवे की सेवा को फिर से शुरू करने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों को लगाया गया है. 

गुलमर्ग गंडोला को दुनिया में सबसे ऊंचाई पर बना केबल कार परियोजना माना जाता है. कश्मीर आने वाले पर्यटकों के लिए यह आकर्षण का प्रमुख केंद्र है. गर्मी के मौसम में आने वाले पर्यटकों बड़ी संख्या में इसका आनंद लेते हैं. 

(रिपोर्टर: बारामुला से वारिस फैयाज की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका डील के लिए मोजतबा खामेनेई भी राजी: रिपोर्ट, फिर 60 दिनों के सीजफायर में क्यों हो रही देर?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com