विज्ञापन

सलमान खान के फैन्स के लिए खुशखबरी, एक्टिवेट हुआ भाईजान का इंस्टाग्राम अकाउंट

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट हो गया है, जिसके बाद इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो गई है. 

सलमान खान के फैन्स के लिए खुशखबरी, एक्टिवेट हुआ भाईजान का इंस्टाग्राम अकाउंट
सलमान खान का अकाउंट हुआ एक्टिवेट
नई दिल्ली:

सलमान खान इन दिनों चर्चा में हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर फैंस चिंता में आ गए हैं कि भाईजान का इंस्टाग्राम अकाउंट क्यों नजर नहीं आ रहा है. हालांकि सलमान खान के इंस्टाग्राम एकाउंट को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं. उनसे जुड़े सूत्र भी अलग-अलग बातें कह रहे हैं. कोई बता रहा है कि मेटा के नए अपडेट की वजह से ऐसा हुआ है. जबकि कुछ कह रहे हैं कि भाईजान के इंस्टाग्राम एकाउंट रिसेट किया जा रहा है. यही नहीं, कइयों ने तो इसके हैक होने की भी आशंका जताई. लेकिन सलमान खान की टीम की तरफ से कोई ऑफिशल बयान नहीं आया. इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे. तभी थोड़ी देर मे भाईजान के फैन्स के लिए खुशखबरी आ गई और भाई का एकाउंट फिर से काम करने लगा.

फैंस हो गए थे परेशान

भाईजान का इंस्टाग्राम ना दिखने से फैंस काफी परेशान हो गए थे. वहीं एक्स पर उन्होंने रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- अनन्या पांडे के चांद मेरा दिल में भरतनाट्यम फ्यूजन पर भड़के लोग, कहा- आंखों से खून आ रहा है

सलमान खान की हो रही है चर्चा

सलमान खान ने पिछले कई दिनों से चर्चा में हैं. दरअसल, हाल ही में वह ऑनलाइन और असल जिंदगी दोनों में पैपराजी पर भड़कते हुए नजर आए थे. उन्होंने सार्वजनिक रूप से गुस्सा जाहिर करते हुए मीडियाकर्मियों को निजता का सम्मान करने की नसीहत दी थी. इसके बाद पैपराजी ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में अभिनेता से अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी. सलमान खान फिल्म 'राजा शिवाजी' की सक्सेस पार्टी में पहुंचे थे तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और उनसे अपने दखलंदाजी भरे व्यवहार के लिए माफी मांगी. जैसे ही अभिनेता अंदर आए और इंडस्ट्री के अपने दोस्तों से मिले, पैपराजी लगातार "सॉरी" कहते सुनाई दिए. शोर सुनकर अभिनेता पैपराजी से इशारे में पूछा कि क्या हुआ. उनकी माफी सुनकर सलमान ने इशारे में कहा कि कोई बात नहीं.

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी थी चेतावनी 

सलमान खान ने लिखा, “अगर मैं किसी प्रेस को अस्पताल में मेरे दर्द का आनंद लेते हुए देखूं. जिनके लिए मैं खड़ा रहा हूं, जिनसे मैंने बातचीत की है, ये ध्यान दिया कि वे भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकें, लेकिन अगर वे मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहते हैं तो चुप रहो खुश मत हो. भाई भाई भाई, मातृभूमि फिल्म की मां की आंख, पिक्चर जरूरी है या लाइफ." उन्होंने यह भी लिखा कि किसी के दर्द और मुश्किल हालात को मजाक या तमाशा बनाना सही नहीं है. सलमान ने गुस्से में लिखा कि अगली बार उनके साथ ऐसा व्यवहार करके देख लेना. 60 साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला. ये याद रख लेना, जेल में डालोगे हा हा.  

ये भी पढ़ें- बुर्ज खलीफा में घर, घर मे सोने का अंबार, एक साल की बेटी के पास रोल्स रॉयस, देसी ब्लिंग की तबिंदा की लग्जरियस लाइफ

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Instagram, Salman Khan Instagram Delete, Salman Khan Movies,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com