विज्ञापन

सर्दियों का सबसे ताकतवर लड्डू कौन सा है?

पंजाब में बनने वाली आटे की पिन्‍नी, स्वाद और सेहत से है भरपूर. इन लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन.

सर्दियों का सबसे ताकतवर लड्डू कौन सा है?
कैसे बनाएं आटे की पिन्नी.
Canva

सर्दियों के मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए. इस मौसम में भारतीय घरों में तरह-तरह के लड्डू बनने लगते हैं, जो शरीर को अंदर से गर्म रखने और भरपूर एनर्जी देने का काम करते हैं. लेकिन जब भी लड्डूओं की बात आती है सबसे पहले नाम पंजाब की मशहूर आटे की पिन्नी का नाम आता है. देसी घी, गेहूं के आटे, मेवों से तैयार की जाने वाले यह पारंपरिक लड्डू न केवल स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि इसे सर्दियों का पावरहाउस फूड भी माना जाता है. पंजाब के लगभग हर घर में ठंड शुरू होते ही पिन्नी बनाई जाती है और परिवार के सदस्यों को रोजाना खाने के लिए दी जाती है.

अगर आप भी सर्दियों में ऐसा पारंपरिक और पौष्टिक लड्डू ढूंढ रहे हैं जो स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखे, तो पंजाबी आटे की पिन्नी आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं आटे की पिन्नी- (How to make Aate ki Pinni) 

  1. पंजाबी स्टाइल की आटे की पिन्नी बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में घी डालकर गोंद को अच्छी तरह भून लें. 
  2. गोंद को अलग निकाल कर काजू और बादाम को भी उसी घी में भून लीजिए.
  3. इनको निकाल कर इसी घी में आटे को भी गोल्डन होने तक भून लेना चाहिए. 
  4. अब किसी छोटे पैन में खरबूजे के बीजों को ड्राई रोस्ट कर लीजिए. इसके बाद इसी पैन में नारियल का बूरा भी भून लीजिए. 
  5. अब काजू को छोड़कर सभी सूखे मेवों के बीजों को एक साथ मिक्सी में ब्लैंड कर लीजिए और देसी घी में भुने हुए आटे में अच्छी तरह मिक्स कर दीजिए. 
  6. इसके बाद इसी मिक्सचर में पिसी हुई चीनी ऐड कीजिए और इलायची पाउडर भी डालिए और अच्छी तरह मिक्स करके हाथों की मदद से छोटे छोटे लड्डू बना लीजिए.

ये भी पढ़ें- गुजरात की मशहूर दानेदार मोहनथाल बर्फी कैसे बनाएं? नोट करें सीक्रेट टिप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Atte Ki Pinni Kaise Banaye, How To Make Panjabi Style Atte Ki Pinni Ladoo In Winer, Aate Ki Pinni, Thand Mein Kaun Se Laddu Khaye, Sabse Takatwar Laddu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com