Black Pepper With Honey Benefits: काली मिर्च को 'मसालों का राजा' भी कहा जाता है, केवल स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोगी नहीं है बल्कि इसके औषधीय गुण इसे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद बनाते हैं. खासकर शहद के साथ इसका सेवन शरीर के लिए अमृत समान होता है. आयुर्वेद में काली मिर्च और शहद का मिश्रण कई बीमारियों से राहत दिलाने के लिए उपयोग किया जाता है. अगर आप भी काली मिर्च को शहद के साथ खाने के स्वास्थ्य लाभों के बारे में परिचित नहीं हैं तो आइए जानते हैं काली मिर्च के 7 बड़े फायदे और इसका सही तरीके से सेवन.
काली मिर्च के शानदार फायदे (Amazing Benefits of Black Pepper)
1. इम्यूनिटी को मजबूत बनाए
काली मिर्च में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन्स शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं. शहद के साथ इसका सेवन शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने की ताकत देता है.ये मौसमी बीमारियों से बचाव के साथ बार-बार होने वाली सर्दी-खांसी से भी राहत दिला सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: इन 6 आदतों की वजह से बनती है बार-बार पेट में गैस और एसिडिटी, सुधार करेंगे तो बढ़ेगी पाचन शक्ति
2. पाचन तंत्र को बेहतर बनाए
काली मिर्च में मौजूद पाइपरिन तत्व पाचन तंत्र को एक्टिव करता है. यह भोजन को सही तरीके से पचाने में मदद करता है. कब्ज से राहत, पेट में गैस और अपच को कम करने में भी मददगार है.
3. वजन घटाने में मददगार
काली मिर्च मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है. शहद के साथ इसका सेवन भूख को नियंत्रित करता है. अनावश्यक चर्बी कम करता है. पेट को हल्का और स्वस्थ रखता है.
4. गले की खराश और सर्दी-खांसी का इलाज
काली मिर्च और शहद का मिश्रण गले की खराश और सर्दी-खांसी में तुरंत राहत देता है. यह प्राकृतिक रूप से बलगम को साफ करता है. काली मिर्च का सेवन करने से आपके गले को आराम मिलता है और ये बलगम को कम करती है.
यह भी पढ़ें: इस विटामिन के लिए गोलियां नहीं, बस खाएं ये 3 ड्राई फ्रूट्स, सप्लीमेंट के बिना भी भरपूर मात्रा में मिलेगा
5. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है
काली मिर्च में मौजूद पाइपरिन तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है. शहद के साथ इसका सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है. यह हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है, दिल को स्वस्थ रखता है.
6. त्वचा को निखार दे
काली मिर्च में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सिडेंट्स गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ और चमकदार बनाते हैं. यह त्वचा से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है. काली मिर्च और शहद का मिश्रण त्वचा की चमक बढ़ाता है, मुंहासों से राहत दिलाता है.
7. कैंसर से बचाव में सहायक
काली मिर्च में कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं. इसका नियमित सेवन शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करता है, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है. सेल्स को हेल्दी बनाए रखता है. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है.
यह भी पढ़ें: पेट साफ नहीं होता है, तो दही में मिलाकर खाएं ये चीज, पेट के कोने-कोने से बाहर निकल जाएगी गंदगी
कैसे करें शहद और काली मिर्च का सेवन?
- आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- एक चम्मच शहद
विधि:
- काली मिर्च पाउडर को शहद में मिलाएं.
- रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करें.
Watch Video: क्या है वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन, पद्मश्री डॉक्टर से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं