Buttermilk Benefits In Hindi: गर्मियों के मौसम में शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हम सभी कई तरह के ड्रिंक्स का सेवन करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इस चिलचिलाती गर्मी को मात देने के लिए देसी ड्रिंक छाछ बेस्ट ऑप्शन है. गर्मियों के मौसम में छाछ का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन, प्रोबायोटिक्स, और इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाने में मददगार है. अगर आप रोजाना एक गिलास छाछ का सेवन करते हैं, तो गर्मी में शरीर को तरोताजा रखने में मदद मिल सकती है. छाछ को आप नमकीन और मीठा दोनों तरह से पी सकते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन.
छाछ पीने के फायदे- (Chaas Pine Ke Fayde)
1. पाचन-
छाछ में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखते हैं और पाचन संबंधी समस्याओं को कम कर सकते हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: स्वाद और सेहत से भरपूर हैं ओट्स से बनी ये 5 डिशेज, फटाफट नोट करें रेसिपीज

2. हाइड्रेशन-
गर्मियों को मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप छाछ का सेवन कर सकते हैं. छाछ पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती.
3. एनर्जी-
छाछ में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन होते हैं, जो एनर्जी प्रदान करते हैं और लंबे समय तक पेट को भरा रख सकते हैं.
4. शरीर की गर्मी-
गर्मी के दौरान अगर आप सही से नहीं खाते-पीते तो गर्मी बढ़ सकती है. छाछ शरीर की गर्मी को दूर करने में मददगार है. इसलिए इसे आप अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.
5. इम्यूनिटी-
छाछ का नियमित सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकता है. जिससे शरीर को कई तरह के वायरल संक्रमण से बचाया जा सकता है.
6. मोटापा-
छाछ में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जिससे वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. अगर आप गर्मी के मौसम में वजन को कम करना चाहते हैं तो इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं.
लंग कैंसर और टीवी में कैसे अंतर करें, कौन से लक्षणों पर रखें नजर? डॉक्टर से जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं