विज्ञापन
This Article is From May 29, 2025

खाने-पीने से जुड़ी ये 5 गलतियां गर्मियों में बढ़ा सकती हैं पेट और पाचन की दिक्कत, कहीं आप तो नहीं कर रहे?

Summer Digestive Health Tips: गर्मियों में पाचन और पेट को हेल्दी रखने के लिए क्या करें? आइए जानते हैं वे 5 गलतियां, जिन्हें सुधारकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं.

खाने-पीने से जुड़ी ये 5 गलतियां गर्मियों में बढ़ा सकती हैं पेट और पाचन की दिक्कत, कहीं आप तो नहीं कर रहे?
Summer Digestive Health Tips: अक्सर गर्मियों में पेच से संबंधित कई दिक्कतें होने लगती हैं.

Summer Digestive Health Tips: गर्मियों का मौसम शरीर के लिए कई बदलाव लेकर आता है. इस दौरान खान-पान की गलतियों से पेट की समस्याएं और पाचन संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं. अगर आप भी पेट दर्द, एसिडिटी या अपच जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो हो सकता है कि आप जाने-अनजाने कुछ गलतियां कर रहे हों. अक्सर गर्मियों में पेच से संबंधित कई दिक्कतें होने लगती हैं, पेट दर्द होना, अपच, कब्ज और गैस बनना आम है. ऐसे में गर्मियों में पाचन और पेट को हेल्दी रखने के लिए क्या करें? आइए जानते हैं वे 5 गलतियां, जिन्हें सुधारकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं.

गर्मियों में पाचन को बिगाड़ने वाली गलतियां (Mistakes That Can Harm Digestion In Summer)

1. बहुत ठंडी ड्रिंक्स का सेवन

गर्मी में ठंडी ड्रिंक्स जैसे बर्फ का पानी, कोल्ड ड्रिंक या ज्यादा ठंडी चीजों का सेवन करने से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है. बहुत ज्यादा ठंडी चीजें पेट में अचानक तापमान बदल सकती हैं, जिससे गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: FSSAI ने किया PM Modi के तेल की खपत कम करने के आह्वान समर्थन, राज्यों से की प्रयासों को बढ़ाने की अपील

2. तला-भुना और मसालेदार भोजन

गर्मियों में ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना खाना शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है, जिससे एसिडिटी और पेट की जलन हो सकती है. खासकर चटपटे स्ट्रीट फूड, फ्राइड स्नैक्स और तीखे मसाले वाले व्यंजन से बचना चाहिए.

3. पानी की कमी

गर्मियों में शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती है. लेकिन, कई लोग पर्याप्त पानी नहीं पीते, जिससे डिहाइड्रेशन और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं. शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं.

यह भी पढ़ें: लिवर कैंसर के वो 5 लक्षण, जिन्हें अक्सर इग्नोर कर देते हैं लोग...

4. खराब या बासी खाने का सेवन

गर्मी के मौसम में खाना जल्दी खराब होता है. अगर आप बासी या सही तरीके से स्टोर न किया गया खाना खा रहे हैं, तो इससे पेट में इन्फेक्शन हो सकता है. ताजे और हल्के भोजन को प्राथमिकता दें, जिससे पाचन आसान हो सके.

5. ज्यादा मीठा और प्रोसेस्ड फूड खाना

मीठे और प्रोसेस्ड फूड में ज्यादा शुगर और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो गर्मियों में शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे न केवल पाचन पर असर पड़ता है, बल्कि मोटापा और डायबिटीज जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है.

गर्मियों में सही खान-पान अपनाना बहुत जरूरी है ताकि आप पेट की समस्याओं से बच सकें. हल्का, ताजा और पौष्टिक भोजन लेना चाहिए और पर्याप्त पानी पीना चाहिए. इन पांच गलतियों से बचकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं और गर्मियों का आनंद बिना किसी परेशानी के ले सकते हैं!

Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Summer Digestive Health Tips, Eating Mistakes In Hot Weather, Stomach Problems Due To Summer Diet, Digestive Issues From Food Habits, Common Digestion Mistakes In Summer, Healthy Summer Eating Habits, Avoid Stomach Issues In Heat, Summer Hydration And Digestion, Best Foods For Summer Digestion, Bad Food Habits Affecting Digestion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com