Signs of Liver Cancer in Hindi: टेलीविजन अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ (Actress Dipika Kakar ) ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है. इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने बताया कि कैसे पेट दर्द के कारण अस्पताल जाने पर उन्हें पता चला कि लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर (Tumor) है, जिसमें कैंसर है. बता दें, उनकी इस खबर ने सभी का ध्यान लिवर कैंसर की ओर खींच लिया है. ऐसे में आइए जानते हैं लिवर कैंसर होने से पहले 5 महत्वपूर्ण संकेत कौन से होते हैं, जिन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
लिवर कैंसर के 5 संकेत (Signs of Liver Cancer in Hindi | Liver Cancer ke Lakshan)
1. बिना वजह वजन घटना : एक्सपर्ट के अनुसार, अचानक वजन कम होना लिवर कैंसर का एक आम लक्षण है, लेकिन इसे अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है. इसी के साथ मरीजों की भूख कम लग सकती है या उन्हें जल्दी पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है, जिसके कारण वे कम खाना खा पाते हैं. ऐसे में बिना वजह वजन कम होना लीवर कैंसर का संकेत है.
2. पेट में दर्द या बेचैनी : पेट में दर्द या बेचैनी लिवर कैंसर से पीड़ित लोगों में एक आम शिकायत मानी गई है. पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द या बेचैनी, जहां लिवर स्थित होता है, बढ़ते ट्यूमर का संकेत हो सकता है. इसी के साथ पेट में या दाहिने कंधे के पास दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Also Read: क्या सर्दी-जुकाम पैदा करने वाले हर्पीज वायरस से है Alzheimer का संबंध, यहां जानें डिटेल्स
3. भूख न लगना : एक्सपर्ट का मानना है कि अगर भूख न लगना लिवर कैंसर का एक महत्वपूर्ण संकेत है. बता दें, भूख न लगना लिवर की खराबी का संकेत हो सकता है, खासकर अगर इसके साथ पेट फूलना भी हो. कुछ लोगों को खाने की इच्छा कम हो जाती है, और उन्हें खाने में कोई दिलचस्पी नहीं होती है, या वे बिना वजह खाना छोड़ देते हैं. ऐसे में ये लिवर कैंसर का लक्षण हो सकता है.
4. पीलिया (Jaundice): त्वचा या आंखों का पीला पड़ना, जिसे पीलिया (Jaundice) के नाम से जाना जाता है. इसका होना भी लिवर की खराबी को बताता है. ये इसलिए होता है क्योंकि ट्यूमर पित्त नलिकाओं को ब्लॉक कर देता है, जिसके कारण लिवर पूरी शक्ति से काम नहीं कर पाता है. ऐसे में पीलिया को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
5. पेट में सूजन होना : पेट में सूजन, जिसे 'Ascites' के नाम से जाना जाता है, ये तब हो सकता है जब लिवर का काम करना मुश्किल हो जाता है. क्योंकि उस समय पेट में अधिक तरल पदार्थ जमा हो जाते हैं और पेट फूलने या पेट भरा होने जैसा महसूस हो सकता है. इसी के साथ पेट में सूजन हो जाती है. अगर ऐसा है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें. इसे भी लिवर कैंसर का एक संकेत माना गया है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं