विज्ञापन

सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब जौनपुर सिटी में रुकेगी, दिल्ली-गाजियाबाद से लेकर लखनऊ तक के यात्रियों को फायदा

रेलवे ने ट्रेन संख्या  22419 / 22420 सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्स्प्रेस का जौनपुर सिटी स्टेशन पर आधिकारिक स्टॉपेज ठहराव मंजूर कर लिया है. अब दिल्ली और पूर्वांचल के बीच सफर करने वाले यात्रियों को आवागमन के लिए एक बेहतर और ऑप्शन मिल सकेगा.

सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब जौनपुर सिटी में रुकेगी, दिल्ली-गाजियाबाद से लेकर लखनऊ तक के यात्रियों को फायदा
सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस का शेड्यूल बदला
NDTV
  • सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्स्प्रेस का जौनपुर सिटी स्टेशन पर आधिकारिक स्टॉपेज.
  • आनंद विहार और पूर्वांचल के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छा विकल्प.
  • सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिल्ली-गाजीपुर सिटी सप्ताह में चार दिन चलाई जाती है.

रेलवे ने पूर्वंचल के यात्रियों को बड़ी सौगात दी है. रेलवे ने ट्रेन संख्या  22419 / 22420 सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्स्प्रेस का जौनपुर सिटी स्टेशन पर आधिकारिक स्टॉपेज ठहराव मंजूर कर लिया है. इस फैसले से जौनपुर और उसके आसपास के जिलों के यात्रियों में खुशी की लहर है. अब दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल और पूर्वांचल के बीच सफर करने वाले यात्रियों को आवागमन के लिए एक बेहतर और ऑप्शन मिल सकेगा. सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस का स्टॉपेज जौनपुर में 29-30 सितंबर से शुरू होने वाला है.

समय-सारणी में बदलाव और गति बढ़ाने का प्रस्तावइस ठहराव के साथ ही, उत्तर पूर्व रेलवे (NER) ने सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस की गति बढ़ाने और यात्रा समय को कम करने के लिए इसकी समय-सारणी में बदलाव का प्रस्ताव भी भेजा है. नए प्रस्तावित शेड्यूल के लागू होने के बाद यह ट्रेन अपने गंतव्य गाजीपुर सिटी स्टेशन पर निर्धारित समय से लगभग 10 मिनट पहले पहुंचेगी. इस कदम का मुख्य उद्देश्य रेल मार्ग की दक्षता को बढ़ाना और यात्रियों के कीमती समय की बचत करना है.

जौनपुर स्टेशन पर सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की टाइमिंग

22420 आनंद विहार - गाजीपुर सिटी- 29 सितंबर से जौनपुर में 6.16 बजे सुबह पहुंचेगी और 6.18 में रवाना हो जाएगी. वहीं 22419 गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनल- 30 सितंबर से जौनपुर में रात 20.20 बजे पहुंचेगी और 20.22 बजे रवाना हो जाएगी.

आनंद विहार- गाजीपुर सिटी सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस का स्टॉपेज

गाजीपुर सिटी (GCT) और आनंद विहार टर्मिनल (ANVT) के बीच चलने वाली एक मुख्य ट्रेन है. यह दोनों दिशाओं में कुल 12 स्टेशनों (स्टॉपेज) पर रुकती है.

  • गाज़ीपुर सिटी (GCT)
  • औंरिहार जंक्शन (ARJ)
  • डोभी (DHE)
  • जौनपुर जंक्शन (JNU)
  • जफ़राबाद जंक्शन (ZBD)
  • सुल्तानपुर जंक्शन (SLN)
  • मुसाफिरखाना (MFKA)
  • लखनऊ चारबाग (LKO)
  • बरेली जंक्शन (BE)
  • मुरादाबाद जंक्शन (MB)
  • गाज़ियाबाद जंक्शन (GZB)
  • आनंद विहार टर्मिनल (ANVT)

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जौनपुर सिटी स्टेशन सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्स्प्रेस ट्रेन के स्टॉपेज से न केवल स्थानीय व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को फायदा होगा, बल्कि दिल्ली की तरफ जाने वाले छात्रों को भी काफी फायदा होने वाला है. सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में चार दिन गाजीपुर सिटी और आनंद विहार टर्मिनल के बीच वाया लखनऊ चलती है. रेलवे प्रशासन का कहना है कि सुहेलदेव एक्सप्रेस के रूट और समय में यह सुधार आगामी त्योहारों के सीजन में यात्रियों की यात्रा को और अधिक सुगम व आरामदायक बनाएगा.

यह भी पढ़ेंः दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ के लिए बिहार में 4 स्पेशल ट्रेन, पटना-पूर्णिया और रक्सौल को फायदा, जानें रूट और शेड्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railway, Railway Announcement, Delhi UP Trains, Anand Vihar, Rail News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com