बेजान और थकी हुई त्वचा को लेकर अक्सर लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं. हालांकि, घर में मौजूद कुछ चीजों से बना DIY पैक भी त्वचा को साफ और मुलायम महसूस कराने में मदद कर सकता है. मोरिंगा पाउडर, चावल का आटा और दही से तैयार यह पैक आसानी से घर पर बनाया जा सकता है. मोरिंगा में एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड पाए जाते हैं, जबकि दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की ऊपरी परत पर हल्का एक्सफोलिएशन कर सकता है.
पैक बनाने के लिए चाहिए ये चीजें
जानकारी के अनुसार, इस DIY पैक को बनाने के लिए आपको मोरिंगा पाउडर, चावल का आटा और दही चाहिए. अगर शरीर पर मुंहासे वाली त्वचा है तो इसमें थोड़ी मात्रा में नीम पाउडर भी मिलाया जा सकता है. पहली बार इस्तेमाल करने पर नीम को छोड़कर सिर्फ तीन चीजों से पैक बनाना बेहतर रहेगा. सबसे पहले एक कटोरी में मोरिंगा पाउडर और चावल का आटा लें. दोनों को अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें जरूरत के हिसाब से दही डालकर मिक्स करें. इसे तब तक मिलाएं जब तक एक स्मूद पेस्ट तैयार न हो जाए. ध्यान रखें कि पैक न बहुत पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा.
चेहरे और शरीर पर ऐसे करें इस्तेमाल
पैक को साफ त्वचा पर एक पतली और समान परत में लगाएं. इसे पूरी तरह सूखने तक त्वचा पर न छोड़ें. जब पैक हल्का सूख जाए तो सामान्य या गुनगुने पानी से धीरे-धीरे धो लें. इसके बाद त्वचा पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं. रगड़कर स्क्रब करने से बचें. मोरिंगा में एंटीऑक्सीडेंट यौगिक पाए जाते हैं, जो त्वचा को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वााले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, इसे किसी त्वचा रोग का इलाज नहीं मााना जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें- चेहरे की टैनिंग से हो गए हैं परेशान? आज ही अपनाएं भुनी हल्दी का फेसपैक, निखर जाएगी स्किन, मुहांसे भी होंगे दूर
दही और चावल का आटा भी हैं खास
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की ऊपरी सतह को हल्के तरीके से एक्सफोलिएट करने में मदद कर सकता है. वहीं चावल के आटे के महीन कण त्वचा को साफ और स्मूद महसूस करा सकते हैं. बहुत जोर से रगड़ने पर जलनन हो सकती है, इसलिए हल्के हाथों से इस्तेमाल करें.
संवेदनशील त्वचा वाले पहले करें पैच टेस्ट
DIY पैक हर किसी की त्वचा पर एक जैसा असर नहीं करता. चेहरे पर लगाने से पहले हाथ के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट करें. जलन, खुजली, लालिमा या सूजन हो तो इसे तुरंत धो दें और दोबारा इस्तेमाल न करें. सक्रिय मुंहासे, घााव या बहुत संवेदनशील त्वचा पर ऐसे प्रयोग करने से पहले त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेनाा बेहतर है.
ये भी पढ़ें- चेहरे पर दूध लगाने से क्या होता है? स्किन एक्सपर्ट ने बताए फायदे और कैसे करें इस्तेमाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं