Raksha Bandhan Special: इस रक्षाबंधन घर की मिठाई खाने का मन है? अगर एक बार इस रेसिपी को बना लिया, तो कभी भी बाजार से मिठाई मंगवाने से पहले दो बार सोचेंगे. इस रेसिपी की खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी.
मिल्ककेक जिसे कलाकंद के नाम से भी जाना जाता है किसे नहीं पसंद, लेकिन कई बार लोग इसे घर पर बनाने से पहले दो बार सोचते हैं. वजह है इसको बनाने के लिए लगने वाला सामान और प्रक्रिया. हाल ही में @Maa Beti Kitchen Star ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बिना मावा या मिल्क पाउडर का इस्तेमाल किए कलाकंद बनाने की आसान रेसिपी शेयर की है.
ये देखिए वीडियो...
अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है-
कलाकंद कैसे बनाएं घर पर | How To Make Kalakand At Home
सामग्री:
- चावल (1 कप)
- मैदा (⅓ कप)
- चीनी (1 कप)
- पानी (½ कप)
- घी (½ कप आवश्यकतानुसार)
- इलायची पाउडर (1 छोटा चम्मच)
- दूध (1 बड़ा चम्मच)
- मोल्ड को ग्रीस करने के लिए थोड़ा सा घी
बनाने का आसान तरीका:
- सबसे पहले 1 कप चावल को अच्छी तरह साफ कर लें.
- एक कड़ाही गर्म करें और धीमी आंच पर चावल को 3 से 4 मिनट तक भून लें.
- अब चावल को पूरी तरह ठंडा होने दें. फिर मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें और छलनी से छानकर चावल का महीन आटा तैयार कर लें.
- इस चावल के आटे में ⅓ कप मैदा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- एक पैन में इस मिश्रण को बिना घी या तेल के मीडियम आंच पर भूनें और जब तक इसका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए लगातार चलाते रहें.
- जब मिश्रण अच्छी तरह भुन जाए तो इसे अलग बर्तन में निकाल लें.
- जिस मोल्ड या ट्रे में मिठाई सेट करनी है, उसे थोड़ा घी लगाकर ग्रीस कर लें.
- अब एक कड़ाही में 1 कप चीनी और ½ कप पानी डालें.
- इसे तब तक पकाएं जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए.
- इसमें इलायची पाउडर डालकर मिला दें.
- अब तैयार भुना हुआ आटा-मैदा मिश्रण चाशनी में डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं.
- इसमें लगभग ½ कप घी डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
- मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा होकर एकसार न हो जाए और पैन छोड़ने लगे.
- गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें.
- अब इसमें सिर्फ 1 बड़ा चम्मच दूध डालकर अच्छी तरह मिला दें.
- तैयार मिश्रण को तुरंत ग्रीस किए हुए मोल्ड में डालें और समान रूप से फैला दें.
- इसे कमरे के तापमान पर पूरी तरह ठंडा होने दें और सेट होने के लिए 2 से 3 घंटे रखें.
- सेट होने के बाद मनचाहे आकार में काटें और स्वादिष्ट चावल का मिल्क केक सर्व करें.
इसे भी पढ़ें: वेज ऑमलेट कैसे बनाएं? शेप रनवीर बरार ने बताई सीक्रेट रेसिपी | Watch Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं