विज्ञापन

सादा नींबू पानी नहीं, मैं गर्मी में पीती हूं ये 5 देसी शरबत, आप भी करो ट्राई

Summer Drinks: मैं गर्मियों के समय अपने लिए कुछ टेस्टी और हेल्दी देसी ड्रिंक्स बनाती हूं, जो ताजगी देने के साथ ही गर्मियों की तपिश को भी कम करते हैं

सादा नींबू पानी नहीं, मैं गर्मी में पीती हूं ये 5 देसी शरबत, आप भी करो ट्राई
गर्मियों के लिए 5 देसी ड्रिंक्स, आप भी पी कर देखें.

Desi Drinks for Summer: गर्मियां आ चुकी हैं और हर किसी को ठंडे ड्रिंक्स की तलब होने लगी है. मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही होता है. गर्मियो में दफ्तर से आने के बाद या घर से निकलने से पहले मुझे कुछ ठंडा पीने का मन करता है. लेकिन सादा नींबू पानी पीकर मजा नहीं आता. ऐसे में मैं गर्मियों के समय अपने लिए कुछ टेस्टी और हेल्दी देसी ड्रिंक्स बनाती हूं, जो ताजगी देने के साथ ही गर्मियों की तपिश को भी कम करते हैं. ये बॉडी को हाइड्रेटेड रखते हैं और शरीर को एनर्जी भी देते हैं.

गर्मियों के लिए 5 देसी ड्रिंक्स (5 Desi Drinks for Summer)

आम पन्ना

कच्चे आम, पुदीना, जीरा, काला नमक और थोड़ी सी चीनी से बना आम पन्ना, गर्मियों में साथ ले जाने के लिए सबसे भरोसेमंद ड्रिंक्स में से एक है. आम को पहले उबाल लें. इसे छीलकर इसका पल्प निकाल लें अब इसे मैश कर इसमें जरूरत के मुताबिक पानी, चीनी, काला नमक, पुदीना का पेस्ट और काला नमक मिलाएं और सर्व करें.

शिकंजी

ठंडे-ठंडे पानी में नींबू मिलाएं. अब इसमें चीनी या गुड़ से थोड़ी मिठास, काला नमक, भुना हुआ जीरा और पुदीना मिलाएं. इसके बाद ठंडा-ठंडा सर्व करें.

छाछ

गर्मियों की दोपहर में छाछ, लंच के साथ या उसके बाद पीने के लिए यह एकदम सही है. आपको बस दही को पानी, नमक, भुने हुए जीरे और थोड़ी सी अदरक या पुदीने के साथ मिलाना है. छाछ को आप तुरंत पी लें या इसे स्टोर करके 12 घंटे तक रख सकते हैं.

सत्तू शरबत

गर्मियों में सत्तू का शरबत न केवल डिहाइड्रेशन से बचाता है और शरीर को ठंडा रखता है. ये आपको भरपूर प्रोटीन भी देता है. सुबह-सुबह सत्तू का शरबत पीने से आप दिन भर एनर्जेटिक फील करेंगे. इसके लिए पानी में सत्तू मिलाएं. साथ में काला-सादा नमक, भुना जीरा, हरी मिर्च, बारीक कटे प्याज और नींबू मिलाएं. अच्छे से मिक्स कर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

जलजीरा

जलजीरा एक तेज चटपटा ड्रिंक है, जो जीरा, पुदीना, काला नमक, नींबू का रस और कई तरह के मसालों को मिलाकर बनाया जाता है. यह ड्रिंक गर्मियों के लिए और तब बहुत बढ़िया है, जब आप गर्मी में सफर करते समय कुछ हल्का लेकिन मजेदार पीना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: तेज गर्मी से राहत देंगे ये देसी ड्रिंक्स, फ्रिज की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com