विज्ञापन

सिर्फ 5 मिनट में बनाएं सत्तू ड्रिंक, प्रोटीन शेक भूल जाएंगे, जब पिएंगे यह टेस्टी शरबत

Sattu Drink Recipe: सत्तू ड्रिंक का सेवन गर्मियों के मौसम में बेहद फायदेमंद माना जाता है. इस आर्टिकल में जानें कैसे बनाएं मीठा और नमकीन सत्तू ड्रिंक.

सिर्फ 5 मिनट में बनाएं सत्तू ड्रिंक, प्रोटीन शेक भूल जाएंगे, जब पिएंगे यह टेस्टी शरबत
Sattu Drink: कैसे बनाएं सत्तू ड्रिंक. (AI Generated Image)

Sattu Drink Recipe For Summer: गर्मियां आते ही हममें से ज्यादातर लोग शरीर को ठंडा रखने और एनर्जी बनाए रखने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स या बाजार के पैकेट बंद जूस का सेवन करा पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सत्तू ड्रिंक न सिर्फ स्वाद बल्कि, सेहत में भी कमाल है. इसे देसी प्रोटीन शेक भी कहा जाता है. सबसे अच्छी बाच ये कि इसे बनाने में बहुत ही कम समय लगता है. तो चलिए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं सत्तू ड्रिंक. 

सत्तू क्या है और क्यों है यह इतना खास? (What is Sattu and why is it so special)

सत्तू असल में भुने हुए चनों को पीसकर बनाया गया आटा है. गांव-देहात से निकला यह सुपरफूड आज शहरों के जिम जाने वाले युवाओं की पहली पसंद बन गया है. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और आयरन होता है. यह न सिर्फ आपके पेट को ठंडा रखता है, बल्कि इसे पीने के बाद आपको काफी देर तक भूख भी नहीं लगती और एनर्जेटिक भी महसूस करते हैं. इतना ही नहीं इस ड्रिंक के सेवन से पेट में ठंडक रहती है और लू से भी बचे रहते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं सत्तू ड्रिंक- (How To Make Sattu Sharbat)

सामग्री- 

  • सत्तू 
  • ठंडा पानी 
  • नींबू
  • काला नमक
  • भुना जीरा पाउडर 
  • पुदीना.

विधि-

एक बड़े गिलास में सत्तू डालें. पहले थोड़ा सा पानी डालकर इसे चम्मच से अच्छे से मिलाएं ताकि गांठें (Lumps) न बनें. जब पेस्ट बन जाए, तो पूरा पानी डाल दें. अब इसमें नींबू निचोड़ें, नमक और जीरा पाउडर मिलाएं. ऊपर से पुदीना डालकर ठंडा-ठंडा पिएं.

मीठा सत्तू ड्रिंक बनाने के लिए- (How To Make Sweet Sattu Sharbat)

कई लोगों को नमकीन पसंद नहीं होता. उनके लिए मीठा सत्तू बेस्ट है खासकर छोटे बच्चों के लिए. आपको बस सत्तू को पानी में घोलना है और चीनी की जगह गुड़ या शहद का इस्तेमाल करना है. 

ये भी पढ़ें- Ragi Ambali Recipe: गर्मियों के लिए परफेक्ट ड्रिंक है रागी अंबली, झटपट नोट करें रेसिपी

ब्रश करने के बाद भी कैविटी क्यों होती है? डॉक्टर ने बताया कारण

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com