विज्ञापन

रक्षाबंधन पर दूर बैठे भाई को कैसे भेजें राखी और मिठाई? जानें बेस्ट ऐप्स की पूरी डिटेल

रक्षाबंधन 2026 इस साल 28 अगस्त को मनाया जा रहा है. अगर आपका भाई दूर शहर या विदेश (USA, UK) में है, तो Blinkit, Zepto, FNP और IGP जैसी ऐप्स की मदद से सही समय पर राखी और मिठाई पहुंचाएं. जानें बुकिंग की टाइमलाइन और इंटरनेशनल शिपिंग की पूरी प्रक्रिया. 

रक्षाबंधन पर दूर बैठे भाई को कैसे भेजें राखी और मिठाई? जानें बेस्ट ऐप्स की पूरी डिटेल
दूर बैठे भाई को कैसे भेजें ऑनलाइन राखी और मिठाई? जानें बेस्ट ऐप्स, टाइमलाइन और इंटरनेशनल शिपिंग गाइड.
ndtv

Rakhi Online Delivery: रक्षाबंधन का पर्व इस साल शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा. इस दिन राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 5:57 बजे से लेकर सुबह 9:48 बजे तक रहने वाला है. ऐसे में अगर आपका भाई काम या पढ़ाई के सिलसिले में आपसे दूर किसी दूसरे शहर या देश में है, तो आपको निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. 

दरअसल, डिजिटल सेवाओं के जरिए आप अपनी पसंदीदा राखी और भाई की मनपसंद मिठाइयां जैसे काजू कतली और मोतीचूर के लड्डू सही समय पर उन तक पहुंचा सकती हैं. इस त्योहार को बिना किसी रुकावट के मनाने के लिए बेस्ट डिलीवरी ऐप्स, टाइमलाइन और इंटरनेशनल शिपिंग से जुड़े नियमों की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है.

ऑनलाइन राखी और स्वीट्स भेजने के लिए बेस्ट ऐप्स

 क्विक-कॉमर्स ऐप्स 

अगर आपका भाई भारत के किसी बड़े शहर जैसे दिल्ली, मुंबई या बैंगलोर में रहता है, तो आप त्यौहार वाले दिन भी तुरंत डिलीवरी करा सकती हैं, बस इसके लिए नीचे बताए गए एक्स में से किसी एक का सहारा लेना पड़ेगा. यानी कुरियर या स्पीड पोस्ट का झंझट और नहीं लेट पहुंचने की टेंशन. 

Blinkit / Minutes/ Zepto / Swiggy Instamart: रक्षाबंधन के हफ्ते में इन ऐप्स पर स्पेशल Rakhi Store लाइव हो जाता है. यहां से आप डिजाइनर राखी, रोली-चावल का टीका और ताजी मिठाइयां जैसे हल्दीराम, बीकानो वगैरह मिनटों में डिलीवर करवा सकती हैं.

स्पेशलाइज्ड गिफ्टिंग ऐप्स 

ये ऐप्स कस्टमाइज्ड गिफ्ट हैंपर्स और देश के छोटे-बड़े शहरों में डिलीवरी के लिए सबसे बेस्ट माने जाते हैं. 

  •  FNP : इस ऐप पर पारंपरिक और कस्टमाइज्ड राखी के साथ मिठाइयों और केक के बेहतरीन कॉम्बो मिल जाते हैं. यह ऐप भारत के 400+ शहरों में सेम-डे डिलीवरी सपोर्ट करता है.
  •  IGP.com: 1000+ पिन कोड्स पर सर्विस देने वाली इस ऐप से आप Create Your Own Hamper विकल्प चुनकर भाई की पसंद की मिठाई और राखी का सेट बना सकती हैं.
  •  FlowerAura: यह ऐप चांदी की ब्रेसलेट राखी, कुंदन राखी और प्रीमियम मिठाई बॉक्स की समय पर डिलीवरी के लिए जानी जाती है.

कब ऑर्डर करना सही रहेगा?

अंतिम समय की आपाधापी और डिलीवरी में देरी से बचने के लिए नीचे दी गई टाइमलाइन का सख्ती से पालन करने पर आप अपने भाई तक राखी और मिठाइयां समय पर पहुंचा सकती हैं. 

  • उसी शहर में : 28 अगस्त 2026 की सुबह 7 बजे से पहले  Blinkit, Zepto, Swiggy Instamart का विकल्प बेहतर रहेगा. 
  • भारत के दूसरे शहर में: 24 अगस्त से 25 अगस्त 2026  तक FNP या IGP का Standard Delivery विकल्प  बेहतर रहेगा. 

यह भी पढ़ें-  Delhi Laxmi Yojana के लाभार्थियों का इंतजार खत्म, जानिए कब और कैसे मिलेगा पेंशन कार्ड
 

विदेश में बैठे भाई को राखी भेजने के लिए टिप्स

अगर आपका भाई अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन या ऑस्ट्रेलिया जैसी अंतरराष्ट्रीय जगहों पर है, तो भारत से खुद पार्सल भेजने के बजाय ऑनलाइन गिफ्टिंग साइट्स की ग्लोबल सर्विसेज का उपयोग करना समझदारी भरा और किफायती रहता है.इसके लिए नीचे बताए गए विकल्पों का चुनाव किया जा सकता है. 

  • लोकल वेंडर शिपिंग चुनें: IGP और Voylla जैसी साइट्स के पास विदेशों में अपने वेयरहाउस और लोकल पार्टनर्स होते हैं. इससे भारत से कूरियर करने का भारी-भरकम चार्ज यानी 3000 से 6000 रुपये बच जाएंगे. 
  •  सूखी मिठाइयां ही भेजें: चाशनी वाली मिठाइयों जैसे रसगुल्ला और गुलाब जामुन के खराब होने या कस्टम्स के जरिए रोके जाने का खतरा अधिक होता है. इसलिए काजू कतली, सोन पापड़ी या वैक्यूम-पैक्ड ड्राई फ्रूट्स ही चुनें.
  •  कस्टम्स और टैक्स : कूरियर बुक करते समय हमेशा चेक करें कि ऐप की फीस में Customs Duty Included है या नहीं. वरना डिलीवरी के समय आपके भाई को अतिरिक्त टैक्स चुकाना पड़ सकता है.
  •  सटीक एड्रेस और ज़िप कोड: विदेश में पार्सल भेजते समय ज़िप कोड और अपार्टमेंट या यूनिट नंबर बिल्कुल सही भरें. विदेशी कूरियर एजेंसियां बिना सही पते के पार्सल तुरंत वापस कर देती हैं.

यह भी पढ़ें-  रक्षाबंधन पर यूपी की बहनों को योगी सरकार का तोहफा, जानें महिलाओं के साथ और कौन कर सकेंगे बसों में फ्री सफर
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raksha Bandhan 2026, Online Rakhi, Rakhi, Zepto, Rakhi Delivery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com