Blood Sugar Kaise Control Kare: हाई ब्लड शुगर जिसे हाइपरग्लाइसेमिया के नाम से भी जाना जाता है. बता दें कि जब शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में बहुत ज्यादा ग्लूकोज होता है तब ये स्थिति पैदा होती है. जब हमारा शरीर इंसुलिन का उपयोग या उत्पादन उतनी अच्छी तरह से नहीं कर पाता है. बता दें कि इंसुलिन एक हार्मोन है, जो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.
शरीर में होने वाले फंक्शन की बात करें तो हमारा पैंक्रियाज इंसुलिन रिलीज करता है, जब आपका ब्लड शुगर या ब्लड ग्लूकोज, हाई हो जाता है. बॉडी में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप कई तरह के घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते हैं. आपके किचन में मौजूद मसाले आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. इन मसालों में मेथी के दाने शामिल है. मेथी के दानों के सेवन से ब्लड शुगर काफी हद तक कम की जा सकती है. आइए जानते हैं कि ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मेथी के दानों का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मेथी ब्लड शुगर में किस तरह है फायदेमंद?
मेथी के बीजों में फाइबर और कई दूसरे ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो डाइजेशन और शरीर द्वारा कार्बोहाइड्रेट और चीनी के अवशोषण को धीमा कर सकते हैं. मेथी के दानों के पानी का रेगुलर सुबह खाली पेट सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है.
किस तरह पिएं मेथी का पानी
मेथी का पानी बनाने के लिए रात में एक कप पानी में एक चम्मच मेथी दाना डालकर रातभर भीगने के लिए छोड़ दें. सुबह इस पानी को छानकर अलग कर लें और पानी पी लें. आप चाहे तो मेथी के दानों को चबाकर भी खा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं