Jeera Side Effects In Hindi: भारतीय किचन में मौजूद जीरा एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल लगभग हर दिन तड़के लिए किया जाता है. जीरे को सिर्फ तड़के के लिए ही नहीं सलाद, रायता जैसी चीजों में भी स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है. इतना ही नहीं कई लोग सुबह खाली पेट जीरे के पानी का सेवन करते हैं. वैसे तो जीरे का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि जीरा में (Cumin Seeds) विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन सी और बी-कॉम्प्लैक्स, आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक व मैगनीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. लेकिन कहते हैं न कि हर सिक्के के दो पहेलू होते हैं ठीक वैसे ही जीरे के भी हैं. जरूरत से ज्यादा जीरे का सेवन सेहत के लिए नुकसान पहुंचा सकता है. तो चलिए जानते हैं आखिर किन लोगों को नहीं करना चाहिए इसका सेवन.
जीरा से होने वाले नुकसान- (Jeera Khane Ke Nuksan)
1. प्रेगनेंसी-
प्रेगनेंसी एक महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत पल होता है. प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है. खासतौर पर खान-पान को लेकर क्योंकि, आप जो भी खाते हैं उसका असर सीधा आपके बच्चे पर पड़ता है. आपको बता दें कि जीरे की तासीर गर्म होती है. जरूरत से ज्यादा इसका सेवन प्रेगनेंसी में नुकसानदायक हो सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढ़ें- बरसात के मौसम में इन 5 लोगों को जरूर पीना चाहिए अदरक की चाय, जानें इसे पीने के फायदे

2. उल्टी-
अगर आप जरूरत से ज्यादा जीरे का सेवन करते हैं तो इससे आपको उल्टी की समस्या हो सकती है. उल्टी और जी मिचलाने का कारण बन सकता है जीरे का सेवन.
3. डायबिटीज-
डायबिटीज मरीजों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो जीरे का सीमित मात्रा में सेवन करें. क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है.
क्या है Gut Health, पाचन को कैसे बनाएं मजबूत, क्यों जरूरी हैं Probiotics| Tips to Improve Gut Health
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं