विज्ञापन

खांसी में खून आए, तो भूलकर भी न करें इग्नोर...

Khansi Mein Khoon Kyon Aata Hai: खांसी में खून आए, तो क्या करना चाहिए? आइए डॉक्टर  (डॉ.) अरविंद कुमार ( चेयरमैन, लंग ट्रांसप्लांट मेदांता गुरूग्राम) से जानते हैं क्या करना चाहिए?

खांसी में खून आए, तो भूलकर भी न करें इग्नोर...
Khansi Mein Khoon Aane Ka Kya Matlab Hai?

Khansi Mein Khoon Kyon Aata Hai: खांसी करना अलग बात है, लेकिन जब एक खांसी के साथ खून आने लगे, तो यह शरीर की एक गंभीर चेतावनी होती है. कई बार लोग इसे थकान, गले में खरोंच या किसी छोटी समस्या का हिस्सा समझकर इग्नोर कर देते हैं, जबकि यह लक्षण फेफड़ों, गले या श्वसन तंत्र में किसी गहरी परेशानी की ओर इशारा कर सकता है. चलिए जानते हैं खांसी में खून आए, तो क्या करना चाहिए? आइए डॉक्टर  (डॉ.) अरविंद कुमार ( चेयरमैन, लंग ट्रांसप्लांट मेदांता गुरूग्राम) से जानते हैं क्या करना चाहिए?

डॉक्टर के अनुसार अगर आपको एक बार भी खांसी में खून आया है, तो वह एक गंभीर लक्षण है, उसे इग्नोर न करें और डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें. जरूरत पढ़ें तो एक्स-रे या सीटी स्कैन करवाएं. डॉक्टर ने आगे बताया कारण जानकार ही इलाज करवाएं. बिना कारण जानें इलाज करवाने से दिक्कत और बढ़ सकती है. इसलिए यह जरूरई है कि सही तरीके से इसका इलाज करवाया जाएं.

खांसी में खून आने के लक्षण

  • गले में जलन या तीखा दर्द
  • बलगम में लाल या गुलाबी रंग
  • छाती में भारीपन
  • तेज सांस फूलना
  • बार-बार खांसी के दौरे
  • कमजोरी और चक्कर आना

खांसी में खून आने के कारण

गले या श्वासनली में सूजन या खरोंच: बहुत अधिक जोर से या लगातार खांसने से खून आ सकता है.

लंबे समय से चल रही सूखी खांसी: सूखी खांसी गले को अंदर से रफ बना देती है और हल्की ब्लीडिंग का कारण बन सकती है. 

फेफड़ों में इंफेक्शन: न्यूमोनिया, ब्रोंकाइटिस या किसी वायरल/बैक्टीरियल इंफेक्शन भी खून का कारण बन सकता है.

एलर्जी या प्रदूषण: धूल, धुआं और स्मॉग से श्वसन तंत्र में जलन होती है, जिससे ब्लीडिंग की संभावना बढ़ सकती है. 

स्मोकिंग: सिगरेट का धुआं फेफड़ों की नाजुक सतह को नुकसान पहुंचाता है, जिससे खांसते समय खून दिखाई दे सकता है. 

इसे भी पढ़ें: How to make Gulal at home: चावल, चने और गेहूं के आटे से घर पर म‍िनटों में बनाएं गुलाल, जान लें आसान रेस‍िपी जो फेसपैक की तरह करेगी काम

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khansi Mein Khoon Kyon Aata Hai, Khansi Mein Khoon Aaye To Kya Kare, Khansi Mein Khoon Aane Ke Karan, Lifestyle, Khansi Ke Sath Khoon Aana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com