विज्ञापन

दही जल्दी खट्टा हो जाता है? अपनाएं ये 1 तरीका, पूरे दिन रहेगा फ्रेश

How To ​Prevent Curd From Getting Sour: गर्मी का मौसम आते ही दही का सेवन बढ़ जाता है. दरअसल दही न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने बल्कि, सेहत के लिए भी कमाल है. लेकिन गर्मी में दही जल्दी खट्टा हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो इस आर्टिकल में बताए इस टिप्स को करें फॉलो.

दही जल्दी खट्टा हो जाता है? अपनाएं ये 1 तरीका, पूरे दिन रहेगा फ्रेश
​Curd Fermentation Tips: दही को खट्टा होने से कैसे बचाएं. (AI Generated Image)

​​Best Homemade Curd Setting Tips: दही खाना खासकर गर्मियों के मौसम में किसे पसंद नहीं है. लेकिन गर्मियों का मौसम आते ही दही का खट्टा होना एक बड़ी टेंशन बन जाता है. सुबह बड़े चाव से जमाया हुआ मीठा दही दोपहर होते-होते इतना खट्टा हो जाता है कि उसे खाना तो दूर, सूंघना भी मुश्किल हो जाता है. कई लोग खट्टेपन के कारण दही को खाना ही बंद कर देते हैं. क्या आपके घर में भी ऐसा ही होता है. अगर हां, तो अब टेंशन छोड़ दीजिए. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं जिससे आप दही को खट्टा होने से बचा सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

​क्यों जल्दी खट्टा हो जाता है दही? (Why does curd turn sour quickly)

​असल में दही जमने की प्रक्रिया एक साइंस है. इसमें मौजूद 'लैक्टोबैसिलस' नाम के अच्छे बैक्टीरिया दूध को दही में बदलते हैं. जब तापमान बहुत ज्यादा होता है , तो ये बैक्टीरिया बहुत तेजी से काम करने लगते हैं. नतीजा यह होता है कि दही जरूरत से ज्यादा फरमेंट (Ferment) हो जाता है और खट्टा स्वाद देने लगता है.

दही को खट्टा होने से कैसे बचाएं- (How to prevent curd from turning sour)

​पानी के अंदर- जब दही अच्छी तरह जम जाए, तो एक बड़ी परात या कटोरे में ठंडा पानी भरें और दही वाले बर्तन को उस पानी के बीच में रख दें. यह तरीका फ्रिज की तरह काम करता है. पानी की ठंडक बैक्टीरिया की रफ्तार को धीमा कर देती है, जिससे दही कई घंटों तक मीठा बना रहता है.

गर्मियों में दही को खट्टा होने से बचाने का आसान तरीका

गर्मियों में दही को खट्टा होने से बचाने का आसान तरीका 

​थक्केदार दही जमाने के लिए टिप्स-  (Tips for setting curd)

  1. जामन की सही मात्रा: गर्मियों में सिर्फ आधा चम्मच जामन ही काफी है. अगर आप ज्यादा जामन डालेंगे, तो दही बहुत तेजी से जमेगा और खटास जल्दी आएगी. 
  2. चीनी का इस्तेमाल:  दादी-नानी वाली ट्रिक, दही जमाते वक्त दूध में आधा छोटा चम्मच चीनी मिला दें. चीनी फर्मेंटेशन की प्रोसेस को कंट्रोल करती है और स्वाद को लंबे समय तक बैलेंस रखती है.

ये भी पढ़ें- मीठा खाने के हैं शौकीन तो एक बार जरूर ट्राई करें राजस्थानी लापसी, नोट करें आसान रेसिपी

FAQ

FAQ 1: दही गर्मियों में जल्दी खट्टा क्यों हो जाता है?
उत्तर:गर्मियों में ज्यादा तापमान के कारण दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया तेजी से एक्टिव हो जाते हैं. इससे दही जरूरत से ज्यादा फर्मेंट होकर जल्दी खट्टा हो जाता है.

FAQ 2: दही को खट्टा होने से कैसे बचाएं?
उत्तर: दही जमने के बाद उसे किसी बर्तन में ठंडे पानी के बीच रख दें. पानी की ठंडक बैक्टीरिया की गति को धीमा कर देती है, जिससे दही कई घंटों तक मीठा और फ्रेश रहता है.

FAQ 3: क्या बिना फ्रिज के दही को फ्रेश रखा जा सकता है?
उत्तर: हां, अगर दही जमने के बाद उसे ठंडे पानी में रखा जाए या ठंडी और छायादार जगह पर रखा जाए, तो बिना फ्रिज भी दही लंबे समय तक खट्टा नहीं होता.
FAQ 4: दही जमाते समय ज्यादा जामन डालने से क्या होता है?
उत्तर:
अगर गर्मियों में ज्यादा जामन डाला जाए, तो दही बहुत तेजी से जमता है और जल्दी खट्टा हो जाता है. इसलिए कम मात्रा में जामन इस्तेमाल करना बेहतर होता है.

FAQ 5: क्या चीनी डालने से दही खट्टा नहीं होता?
उत्तर: दही जमाते समय दूध में थोड़ी सी चीनी मिलाने से फर्मेंटेशन कंट्रोल में रहता है और दही का स्वाद लंबे समय तक बैलेंस बना रहता है.

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com