विज्ञापन

Prayagraj Train Accident : यूपी के प्रयागराज में बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर 5 लोगों की मौत

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 5 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई. मौके पर जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचकर जांच कर रहे है.

Prayagraj Train Accident  :  यूपी के प्रयागराज में बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर 5 लोगों की मौत
  • प्रयागराज के यमुनापार इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से चार यात्रियों की मौत हुई है, जिससे हड़कंप मच गया.
  • नेता जी एक्सप्रेस ट्रेन के ड्राइवर ने ट्रैक पर शव देख कर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया था.
  • ट्रेन रुकने पर कुछ यात्री बोगी से उतरकर दूसरे ट्रैक पर चले गए, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ने उन्हें टक्कर मार दी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के यमुनापार इलाके में शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ है. एनसीआर डिविजन के प्रयागराज मंडल के अंतर्गत करछना–भीरपुर खंड के बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया.

बताया जा रहा है कि पहले से ट्रैक पर पड़े एक शव को देखकर 'नेता जी एक्सप्रेस ट्रेन' के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोक दिया. इस बीच ट्रेन की जनरल बोगी से कुछ यात्री उतरकर दूसरे ट्रैक पर जाकर खड़े हो गए. उस दौरान सामने से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 5 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई. मौके पर जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचकर जांच कर रहे है.

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी के मुताबिक ट्रेन  संख्या 12312 नेता जी एक्सप्रेस ट्रेन  डाउन दिशा के गार्ड एवं लोको पायलट द्वारा शाम लगभग सवा छह बजे संख्या 801/24-22 पर डाउन मेन लाइन पर एक शव देखे जाने की सूचना दी गई, इसके चलते ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया. घटना की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दे दी गई और आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई. ट्रेन रुकी देखकर उसमें से कुछ यात्री अपने कोच से उतरकर बगल वाले ट्रैक पर आ गए. इसी दौरान गाड़ी संख्या 12801 (अप दिशा) पुरुषोत्तम एक्सप्रेस शाम लगभग 6 बजकर 47 मिनट पर उस स्थान से गुजर रही थी. गुजर रही ट्रेन से 5 व्यक्तियों के ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु होने की अत्यंत दुःखद घटना हुई.

सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा आवश्यक विधिक और प्रशासनिक कार्यवाही की जा रही है. उन्होंने यात्रियों और आमजन से अपील है कि ट्रेन के रुकने की स्थिति में अनावश्यक रूप से ट्रेन से न उतरें और रेलवे ट्रैक पर जाने से बचें और निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए पूर्ण सावधानी बरतें. फिलहाल मृतकों के शवों की पहचान नहीं हो पाई है. मौके पर जीआरपी और आरपीएफ शवों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है. मृतकों के पास मिले आधार और अन्य दस्तावेज के आधार पर पहचान की जा रही है. मृतकों के साथ जो अन्य यात्री ट्रेन में यात्रा कर रहे थे उनसे भी पूछताछ की जा रही है.

रेलवे ये भी जांच कर रहा है कि जो शव पहले से ट्रैक पर पड़ा था उसकी मौत की वजह क्या है. पुलिस द्वारा सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. वहीं, प्रयागराज के करछना में ट्रेन की चपेट में आने से हुई लोगों की मृत्यु के संबंध में मुख्यमंत्री योगी ने हादसे का संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश है.

ये भी पढे़ं :  लखनऊ: झोपड़ियों में लगी आग, कई किलोमीटर दूर से दिख रहा काला धुआं; फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prayagraj Train Accident, 5 Died In Prayagraj, Prayagraj Train Accident In Prayagraj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com