विज्ञापन

गर्मी में छत तपती है? बिना AC के घर ठंडा रखने के ये 4 देसी तरीके

How To Reduce Roof Heat Naturally: तेज़ गर्मी में घर ठंडा रखने का आसान तरीका. छत ठंडी रखने के 4 देसी उपाय जो बिना AC भी राहत देंगे-

गर्मी में छत तपती है? बिना AC के घर ठंडा रखने के ये 4 देसी तरीके
Summer Cooling Tips: गर्मियों में तपती छत को ठंडा रखने के आसान तरीके. (AI Generated Image)

Chhat Thanda Rakhne Ka Tarika: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही सबसे बड़ी मुसीबत होती है छत का गर्म होना. भट्टी' जैसी गर्मी उगलती छत. अगर आप टॉप फ्लोर पर रहते हैं, तो दिन के वक्त कमरे में बैठना किसी सजा से कम नहीं लगता. पंखा भी गर्म हवा फेंकने लगता है और कूलर-AC भी फेल होने लगते हैं. ​लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान और सस्ते तरीकों से आप अपनी छत को ठंडा रख सकते हैं? जी हां, तो आइए जानते हैं वो घरेलू नुस्खे जिनसे आपकी छत रहेगी ठंडी और घर में बनी रहेगी ठंडक. 

“तेज़ गर्मी में जब छत तपने लगती है, तो पूरा घर भट्ठी बन जाता है. AC हर किसी के लिए मुमकिन नहीं, लेकिन कुछ देसी और सस्ते उपायों से आप छत को ठंडा रख सकते हैं और घर का तापमान कई डिग्री कम कर सकते हैं”

AC के बिना भी घर रहेगा ठंडा, बस छत पर अपनाएं ये 4 आसान उपाय

Latest and Breaking News on NDTV

छत को ठंडा करने के लिए अपनाएं ये तरीके- (Follow these steps to cool your roof)

​​1. ग्रीन नेट-

​आपने नर्सरी या गार्डन में हरा जाल (Green Net) देखा होगा. इसे आप अपनी छत पर भी लगवा सकते हैं. ​यह सूरज की सीधी रोशनी को छत पर पड़ने से रोकता है. ​इसे लगाने से छत की सतह गर्म नहीं होती और नीचे वाले कमरे में तपिश कम महसूस होती है.

Also Read: बहू‑बेटे का कमरा सास‑ससुर से कितना दूर होना चाहिए? दिल्ली में रहने वाली शादीशुदा महिला ने साझा किए अनुभव | Real Life Experience 

​2. टेरेस गार्डन- 

​अगर आपको पौधों का शौक है, तो यह तरीका आपके लिए बेस्ट है. ​छत पर गमले रखें या छोटी सी क्यारी बनाएं. ​मिट्टी और पौधों की वजह से छत पर धूप का सीधा असर कम होता है. ​जब आप पौधों में पानी डालते हैं, तो वाष्पीकरण (Evaporation) की वजह से छत अपने आप ठंडी हो जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

​3. जूट की बोरियां-

​यह एक बहुत ही देसी और सस्ता जुगाड़ है. ​शाम के वक्त छत पर जूट की बोरियां बिछा दें. ​इन पर हल्का पानी छिड़क दें इससे छत की गर्मी शांत हो जाएगी और रात को कमरा बिल्कुल ठंडा रहेगा.

​4. ​पानी का छिड़काव- 

छत की गर्मी को कम करने के लिए सूरज ढलने के बाद छत पर पानी डालें. दोपहर में छत पर पानी न डालें, इससे उमस (Humidity) बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें- किचन से कॉकरोच कैसे भगाएं? अपनाएं ये 9 आसान तरीके, दोबारा कभी नजर नहीं आएंगे...

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com