विज्ञापन
1 minute ago

Mumbai Indians vs Punjab Kings LIVE Score, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 24वें मैच में आज मुंबई इंडियंस की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी कर रही है. क्विंटन डी कॉक ने अर्धशतक ठोक दिया है, उनका साथ नमन धीर दे रहे हैं. दो विकेट गिरने के बाद दोनों बल्लेबाजों ने मुंबई की पारी को संभाल लिया है.इससे पहले पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. शुरुआत में अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की और दो विकेट लेने में सफल रहे. आजके मैच में रोहित मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं. रोहित की जगह क्विंटन डी कॉक को शामिल किया गया है. मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में दो बदलाव है, मयंक रावत आज अपना डेब्यू करेंगे. पंजाब की टीम में कोई बदलाव नहीं है.  दोनों टीमों के बीच मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है.  (LIVE SCORECARD)

सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के दौर से गुजर रही हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए अपने घर में प्रचंड फॉर्म चल रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स पर जीत हासिल करना बड़ी चुनौती है. मुंबई इंडियंस ने सीजन की शुरुआत वानखेड़े में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ की थी. उस मैच में एमआई ने केकेआर के दिए 221 के लक्ष्य के जवाब में 224 रन बनाकर जीत हासिल की थी, लेकिन उसके बाद टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई है. बल्लेबाजी, गेंदबाजी या क्षेत्ररक्षण खेल के हर विभाग में एमआई पिछड़ रही है

वानखेड़े की पिच क्या असर दिखाएगी

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है. यह एक बल्लेबाजी के अनुकूल पिच है और यहां एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है. टॉस जीतने वाली टीम के पहले गेंदबाजी करने की संभावना है, क्योंकि लाइट्स में विकेट बेहतर हो जाता है और ओस का असर भी देखने को मिलता है. पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 से ऊपर का कोई भी स्कोर एक प्रतिस्पर्धी स्कोर माना जा सकता है.

मुंबई इंडियंस 11

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह

पंजाब किंग्स प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

MI vs PBKS LIVE Score: डिकॉक का अर्धशतक

क्विंटन डी कॉक ने 28 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है, क्विंटन डी कॉक के साथ नमन धीर क्रीज पर हैं और बेहतरीन परफॉर्मेंस कर रहे हैं. दोनों के बीच 85 रन की साझेदारी हो गई है. 

मुंबई इंडियंस 97/2 (10.0 ओवर)

MI vs PBKS LIVE: डिकॉक ने बदला गियर

मुंबई इंडियंस का जबरदस्त कैम बैक.. डीकॉक और नमन धीर अब आतिशी बल्लेबाजी कर रहे हैं.दोनों बल्लेबाज अर्धशतक के करीब हैं. 

मुंबई इंडियंस 79/2 (8.1 ओवर)

MI vs PBKS LIVE: चहल के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी

युजवेंद्र चहल बेअसर रहे हैं. डीकॉक ने उनके खिलाफ जबावी हमला किया है. उनके ओवर में अबतक कुल 19 रन बने हैं. 

मुंबई इंडियंस 67/2 (7 ओवर)

MI vs PBKS LIVE: अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास

अर्शदीप सिंह 100 विकेट पूरे करने वाले पंजाब किंग्स के पहले गेंदबाज बन गए हैं .

MI vs PBKS LIVE: शशांक सिंह को लगी चोट

फील्डिंग करने के दौरान पंजाब किंग्स के शशांक सिंह को सिर पर चोट लगी है. उन्हें बाहर ले जाया गया है. 

MI vs PBKS LIVE: पावरप्ले में बने 48 रन

मुंबई ने पावर प्ले में 48 रन दो विकेट पर बनाए हैं, नमन धीर और डीकॉक मिलकर पारी को संभालने की कोशिश में हैं. डीकॉक 11 गेंद पर 15 रन और नमन धीर 16 गेंद पर 27 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

मुंबई 48/2 (6.0 ओवर)

MI vs PBKS LIVE: मुंबई इंडियंस मुश्किल में

डीकॉक क्रीज पर है और उनका साथ नमन धीर दे रहे हैं. लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने दबाव बनया हुआ है. मुंबई पावर प्ले में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश में हैं. 

मुंबई 37/2 (5.3 ओवर)

MI vs PBKS LIVE Score: चहल ने छोड़ा नमन धीर का कैच

युजवेंद्र चहल ने नमन धीर का कैच छोड़ दिया है. एक आसान कैच था. लेकिन चहल ने कैच को टपका दिया है. मुंबई खेमे में राहत.


मुंबई 31/2 (4.4 ओवर)

MI vs PBKS LIVE Score: अर्शदीप सिंह ने बरपाया कहर

4 ओवर में 25 रन, मुंबई इंडियंस की धीमी शुरुआत हुई है. उनके दो विकेट जल्द पवेलियन लौट चुके हैं. सारी जिम्मेदारी इस समय अब डिकॉक पर है. पंजाब के अर्शदीप सिंह ने अच्छी गेंदबाजी की और दो विकेट चटकाए हैं. 

मुंबई 25/2 (4.0 ओवर) 

MI vs PBKS LIVE Score: नमन धीर और डिकॉक क्रीज पर

नमन धीर और डिकॉक क्रीज पर हैं, दोनों से एक साझेदारी की  उम्मीद होगी. सूर्या के आउट होने के बाद मुंबई इंडियंस संकट में हैं.

मुंबई इंडियंस 19/2 (3.2 ओवर)

MI vs PBKS LIVE:अर्शदीप सिंह ने बरपाया कहर

2 गेंद पर 2 विकेट...अर्शदीप सिंह ने कहर बरपा दिया है. सूर्या बिना रन बनाए पवेलियन लौट चुके हैं, मुंबई इंडियंस मुश्किल में हैं. सूर्या का कैच शॉर्ट थर्ड में खड़े युजवेंद्र चहल ने लपका. 

मुंबई 14/2 (2.4 ओवर)

MI vs PBKS LIVE: अर्शदीप सिंह ने रिकेलटन को किया आउट

मुंबई इंडियंस को पहला झटका लगा है. रिकेलटन कैच दे बैठे हैं. केवल 2 रन ही बना  सके. 

मुंबई इंडियंस 12/1 (2.1 ओवर)

MI vs PBKS LIVE: डीकॉक की आतिशी बल्लेबाजी

डीकॉक ने दूसरे ओवर में ही यानसन के खिलाफ तूफानी अंदाज में छक्का जमा दिया है. दूसरे ओवर में डीकॉक तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं. 

मुंबई इंडियंस 12/0 (1.4 ओवर)

MI vs PBKS LIVE: मुंबई की बल्लेबाजी शुरू

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है, ओपनर रिकेलटन और डीकॉक क्रीज पर हैं, दोनों मुंबई को एक अच्छी शुरुआत देने की कोशिश करेंगे. बता दें कि आजके मैच में रोहित मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं 

MI vs PBKS LIVE: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह

पंजाब किंग्स प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

MI vs PBKS LIVE: पंजाब ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, रोहित बाहर

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. यानी मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. आजके मैच में रोहित खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर हार्दिक पंड्या ने अपडेट दिया है. हार्दिक ने कहा है कि रोहित शर्मा इस मैच का हिस्सा नहीं हैं रोहित कुछ मैचों से भी बाहर हो गए हैं, 

MI vs PBKS LIVE: क्या रोहित होंगे इलेवन का हिस्सा ? टॉस के समय होगा खुलासा

मैदान पर रोहित शर्मा की झलक अभी तक नहीं देखने को मिली है, जिससे उनके खेलने पर संशय बना हुआ है.  

MI vs PBKS LIVE: रोहित शर्मा को लेकर संशय बरकरार

IPL 2026 LIVE Updates: दोनों टीमों की संभावित इलेवन

मुंबई इंडियंस संभावित 11

रयान रिकलटन, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, अश्विनी कुमार

पंजाब किंग्स संभावित 11

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

MI vs PBKS LIVE Score Updates: मुंबई और पंजाब, किसमें कितना है दम !

आईपीएल में मुंबई और पंजाब के बीच अबतक 34 मैच हुए बैं जिसमें 17 मैच मुंबई और 16 मैच पंजाब की टीम जीतने में सफल रही है. एक मैच टाई रहा है. 

Mumbai Indians vs Punjab Kings LIVE: क्या रोहित शर्मा आजका मैच खेलेंगे ?

अभी की स्थिति को देखते हुए, रोहित का खेलना अभी भी पक्का नहीं है, हालांकि, संकेत यही मिल रहे हैं कि सावधानी के तौर पर उन्हें आराम दिया जा सकता है, हालांकि टॉस के समय ही हार्दिक पंड्या इस बारे में ऑफिशियली कोई बयान देगें. 

Mumbai Indians vs Punjab Kings LIVE: मुंबई और पंजाब के बीच मुकाबला

आईपीएल 2026 के 24वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स के साथ होना है, इस सीजन पंजाब किंग्स का परफॉर्मेंस शानदार रहा है. लेकिन मुंबई इंडियंस ने अपना बेस्ट परफॉर्मेंस नहीं किया है. ऐसे में आज उम्मीद है कि मुंबई अपने घर पर बेहतर परफॉर्मेंस करेगा. आजके मैच में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना है. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com