विज्ञापन

AC ऑफ करते ही रूम हो जाता है गरम? जानिए रूम को देर तक ठंडा रखने के टिप्स

Keep the Room Cool After Turning Off the AC: गर्मियों में एसी के बंद करते ही आपका कमरा गर्म हो जाता है तो अपनाएं ये टिप्स, AC बंद करने के बाद भी घंटो तक ठंडा बना रहेगा.

AC ऑफ करते ही रूम हो जाता है गरम? जानिए रूम को देर तक ठंडा रखने के टिप्स
Summer Cooling Tips: कमरे को ठंडा रखने के आसान तरीके. (AI Generated Image)

Room Thanda Karne Ke Tarike: गर्मी के बचने के लिए एसी (AC) चलाते हैं लेकिन बिजली के बिल का भी ध्यान रखना होता है इसलिए एसी को थोड़ी देर में ही बंद कर देते हैं. लेकिन एसी बंद करते ही रूम कुछ ही देर में गर्म हो जाता है. ऐसा क्यों होता है? दरअसल, इसकी वजह होती है हमारे कमरे की दीवारें, फर्श और फर्नीचर जो पूरे दिन गर्मी को सोख लेते हैं और एसी के बंद होते ही उनकी गर्मी से रूम फिर से गर्म हो जाता है. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताएंगे जिनको अपनाकर आप अपने कमरे को एसी बंद होने के बाद भी काफी देर तक ठंडा रख सकते हैं. 

एसी बंद करने के बाद कमरे को ठंडा कैसे रखें (Follow these steps to cool your room)

Latest and Breaking News on NDTV

1. पर्दे और ब्लाइंड्स का सही इस्तेमाल करें

दिन के समय में धूप सीधे कमरे में आती है, जिस वजह से कमरा गर्म रहता है और एसी बंद करने के बाद गर्म हो जाता है. ऐसे में आप कमरे को धूप से और गर्मी से बचाने के लिए मोटे पर्दे या ब्लैकआउट कर्टेन्स को कमरे में लगाएं. ये बाहर की गर्म हवा और धूप को अंदर नहीं आने देते हैं, जिससे रूम ठंडा रहता है.

2. दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें

जब आपने कमरे का एसी ( AC) चला रखा हो, तो कोशिश करें कि कमरे के दरवाजें, खिड़कियां बंद रखें. इसके साथ ही बार-बार कमरे का गेट खोलकर बाहर निकलने से बचें. इससे ठंडी हवा ना बाहर जाएगी और ना ही बाहर की गर्म हवा कमरे के अंदर आएगी और कमरा ज्यादा देर तक ठंडा रहेगा.

3. फैन का स्मार्ट यूज करें

जब आप एसी (AC) को बंद करें तो उसके बाद तुरंत पंखे को चला दें. ऐसा करने से कमरे की ठंडी हवा पूरे कमरे में फैल जाती है और ठंडक बनी रहती है.

4. दीवारों और छत को ठंडा रखें

अगर पॉसिबल हो तो आप अपने कमरे की छत को ठंडा रखने के लिए कूल रूफ कोटिंग या सफेद पेंट करवाएं. इस तरह का पेंट सूरज की गर्मी को कम सोखता है और कमरा जल्दी गरम नहीं होता है.

5. इलेक्ट्रॉनिक सामान कम यूज करें

अपने कमरे में टीवी, लैपटॉप, या ज्यादा लाइट्स भी ज्यादा गर्मी पैदा करने की वजह बनते हैं. इसलिए जब जरूरत न हो तो इन्हें बंद रखें. 

ये भी पढे़ं: एसी में कर दीजिए ये वाली सेटिंग, होगी जबरदस्त कूलिंग, बिल भी आएगा कम

6. कमरे में पौधे रखें 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

इसके अलावा अपने कमरे को ठंडा रखने के लिए आप कुछ इंडोर प्लांट्स जैसे मनी प्लांट या एलोवेरा रखें, ये कमरे को नेचुरली ठंडा रखने में मदद करते हैं और हवा भी फ्रेश रखते हैं.

7. कॉटन बेडशीट और हल्के फैब्रिक का इस्तेमाल करें

आप अपने कमरे में भारी कपड़े की चादर की जगह कॉटन की चादर और हल्के पर्दे का इस्तेमाल करें. ये कमरे को ठंडा रखने में मदद करते हैं. 

8. रात में वेंटिलेशन का फायदा उठाएं

रात के समय बाहर की हवा ठंडी होती है, इसलिए खिड़कियां खोलकर कमरे में फ्रेश एयर आने दें. इससे कमरे का टेंपरेचर बैलेंस रहता है.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com