How To Make Thick Curd At Home
Thick Curd Recipe: जब तक खाने की थाली में दही न हो खाने का मजा नहीं आता है, फिर चाहें चावल बने हो या पराठे सभी के साथ खीरा, बूंदी, प्याज, टमाटर से बना दही बेहद स्वादिष्ट लगता है. अब गर्मियां आ चुकी हैं हर घर में इसका सेवन ज्यादा से ज्यादा किया जाएगा. ऐसे में भयंकर गर्मी में बार-बार बाजार से दही खरीद के लाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इसलिए आज हम आपके साथ एक ऐसी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जिसकी मदद से आप घर पर ही एकदम बाहर जैसा गाढ़ा दही बना सकते हैं.

दही कैसे बनाएं?
- आधा लीटर दूध
- आधा बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर
- एक बड़ा चम्मच मिल्क पाउडर
दही बनाने की विधि
- घर पर एकदम बाजार जैसा गाढ़ा दही बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक पैन लेना होगा.
- अब उसमें आधा लीटर दूध डालकर गर्म कर लें.
- ध्यान रखें, आपको दूध को घंटों तक पकाने की जरूरत नहीं है. इसलिए एक उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें.
- गैस बंद करने के बाद दूध को थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें.
- अब एक कटोरी लें,उसमें थोड़ा ताजा दही डालकर हल्का दूध मिला दें और अच्छे से मिला लें ताकि दही थोड़ा पतला हो जाए.
- अब जिस बर्तन में दूध को ठंडा होने के लिए रखा था, उसी में तैयार किया हुआ दही अच्छी तरह से मिला लें.
- अब एक मिट्टी का बर्तन लें, उसमें तैयार किया मिश्रण डाकर तुरंत किसी कपड़े या एल्युमिनियम फॉयल से ढक दें.
- दही को जल्दी जमाने के लिए आपको एक हल्की गर्म कढ़ाई लेनी है.
- इसमें किचन टॉवल बिछाकर ऊपर से जिस बर्तन में दही जमाया है, उसे रख दें.
- दो घंटे बाद आप देखेंगे बाजार जैसा दही बनकर तैयार होगा.
- एक मिट्टी का कंटेनर लें, इसमें तैयार किया हुआ दही डालें.

इसे भी पढ़ें: Vegetarians प्रोटीन के लिए ये खाएं, इन 4 चीजों में है चिकन से ज्यादा प्रोटीन, जानें नाम!
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Curd Recipe, How To Make Curd At Home, Dahi Kaise Jamate H, Curd, Dahi Banane Ka Tarika