विज्ञापन

लखनऊ: झोपड़ियों में लगी आग, कई किलोमीटर दूर से दिख रहा काला धुआं; फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर

लखनऊ के विकास नगर की झोपड़ियों में बुधवार को आग लग गई. आग इतनी जबरदस्त थी कि कई किलोमीटर दूर से काला धुआं दिख रहा था.

लखनऊ: झोपड़ियों में लगी आग, कई किलोमीटर दूर से दिख रहा काला धुआं; फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर
  • लखनऊ के विकास नगर की झुग्गी बस्ती में बुधवार शाम को आग लगी, जिससे दो दर्जन से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गईं
  • आग इतनी तेज थी कि काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था
  • फायर ब्रिगेड की बीस से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग बुझाने में मुश्किल आ रही है
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एक झुग्गी बस्ती में बुधवार शाम को आग लग गई. आग लगने की इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत बचाव के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़िया हैं और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है.

अधिकारियों ने बताया कि यह आग लखनऊ के विकास नगर की झुग्गियों में लगी थी. इस आग में दो दर्जन से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गईं. आग अभी भी पूरी तरह से बुझी नहीं है. 

यह भी पढ़ेंः बाहरी तत्वों को न करने दें दखल...नोएडा में हुए प्रदर्शन पर सीएम योगी का मजदूरों का संदेश

कई किलोमीटर दूर से दिख रहा था काला धुआं

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को विकास नगर में रिंग रोड के पास एक खाली जमीन में झोपड़ियों में आग लग गई थी. आग इतनी जबरदस्त थी कि काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था.

अधिकारियों ने बताया कि जिस इलाके में आग लगी, उसके पास होटल और कई ऑटोमोबाइल शोरूम भी हैं. 

आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 20 से ज्यादा गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है. घरों के अंदर रखे छोटे रसोई गैस सिलेंडरों में बार-बार विस्फोट होने से अभियान मुश्किल हो गया था.'

आग में दर्जनों गरीब परिवारों का सामान जलकर राख हो गया. आग लगने की इस घटना में अब तक किसी की जान जाने या गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है.

यह भी पढ़ेंः लखनऊ रेलवे स्टेशन को उड़ाने की साजिश नाकाम: यूपी ATS ने ISI से जुड़े 4 आरोपियों को पकड़ा

आग पर काफी हद तक पाया गया काबू

झोपड़ियों में लगी आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है. हालांकि, आग पूरी तरह से बुझी नहीं है. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अभी भी मौके पर हैं. 

अधिकारियों ने बताया कि इस आग को पास के दफ्तर-दुकानों और रिहायशी कॉलोनियों में फैलने से रोकना था. आग अब काफी हद तक नियंत्रण में है. 

उन्होंने कहा कि आग लगने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. इस घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं.

लेखक के बारे में
img
रनवीर सिंह
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Lucknow, Fire In Lucknow, Lucknow Fire, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com