Weather News Today: देश में पिछले कुछ दिनों में भयंकर गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं. दिल्ली एनसीआर में पारा 40 डिग्री को छूने लगा है. लेकिन देश के कुछ इलाकों में मौसम फिर से बदलने वाला है. कश्मीर, हिमाचल से लेकर पंजाब-हरियाणा तक बादल छाने, बारिश आने का अनुमान जारी किया गया है. दिल्ली में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है. जम्मू-कश्मीर से लद्दाख तक हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में ओले गिरने की चेतावनी है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के कुछ इलाकों में भी 17 अप्रैल को बारिश की संभावना है. दिल्ली में 16 अप्रैल को पारा 40 डिग्री के पार चला गया था, जो इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा था.
मौसम विभाग ने दिया बारिश का अलर्ट (Rain Alert)
- 17 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में गरज और बिजली के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश
- 16 से 19 अप्रैल के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी
- 17 से 19 अप्रैल के दौरान हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश की संभावना
- अरुणाचल प्रदेश में 18-20 अप्रैल, असम, मेघालय में 16-20 अप्रैल को बारिश का अलर्ट
- नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17-20 अप्रैल के दौरान बिजली गिरने का अनुमान
- 16 से 19 अप्रैल के दौरान बंगाल और सिक्किम में 16 अप्रैल को झारखंड, 18 अप्रैल को बिहार में
- 16 से 21 अप्रैल के दौरान ओडिशा में बारिश के साथ 50-60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं
साप्ताहिक मौसम परिचर्चा (16.04.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 16, 2026
Youtube: https://t.co/gl3Ya7urxF
Facebook: https://t.co/f8lbu1dqTW
#Heatwave #WeatherUpdate #IndiaWeather #Thunderstorm #HeavyRainfall #NortheastIndia #CentralIndia #Humidity #RainForecast@moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia… pic.twitter.com/2cowsQvITS
पूर्वोत्तर भारत में बारिश
अरुणाचल प्रदेश में 15, 18 और 19 अप्रैल को, असम और मेघालय में 17 और 18 अप्रैल को और नगालैंड में 18 अप्रैल को भारी बारिश, बिजली गिरने और बादलों की गरज से मौसम बदलेगा. मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने की चेतावनी है. असम में 17-18 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है.
बंगाल से महाराष्ट्र तक बारिश
पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 15 से 19 अप्रैल के बीच बारिश होने के आसार हैं . ओडिशा में भी 15 से 20 अप्रैल तक हल्की बारिश, गरज, चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं. बंगाल में 16 अप्रैल को भी गरज-चमक के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की चेतावनी है. मध्य महाराष्ट्र में भी 18 से 21 अप्रैल के दौरान बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अनुमान हैं.
ये भी पढ़ें - 44 डिग्री तक पहुंचा पारा! गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर आने वाला है, दिल्ली, लखनऊ से गुरुग्राम तक कहां कितना टेंपरेचर
प्रचंड गर्मी के आसार
सबसे अधिकतम तापमान 44 डिग्री महाराष्ट्र के अकोला और कर्नाटक के कलबुर्गी में दर्ज किया गया. दिल्ली, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पारा 38-40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा रीजन में, राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों और गुजरात के तटीय इलाकों और सौराष्ट्र में पारा 40 के पार चला गया है और कई जगहों पर हीटवेव अलर्ट है.

weather
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश के अभी आसार नहीं हैं. 18 अप्रैल को थोड़ा ज्यादा बादल छाए रहेंगे. 21 अप्रैल तक पूरे हफ्ते ऐसा ही मौसम रहेगा. इस दौरान दिल्ली में भयंकर गर्मी पड़ने वाली है और अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच जाएगा. न्यूनतम तापमान भी 21 से 23 डिग्री तक पहुंच गया है.
ये भी पढ़ें - Monsoon News: कमजोर मॉनसून से आएगी आफत ! मौसम विभाग ने बजाई खतरे की घंटी, 5 साल हुई रिकॉर्ड बरसात के बाद टेंशन
उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में भी पारा 38 से 40 डिग्री के बीच है. लखनऊ, गोरखपुर, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर कानपुर क्षेत्र में भी आने वाले दिनों में तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ने का अनुमान है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं