गर्मी के मौसम में गर्म हवाओं और तेज धूप की वजह से तरह-तरह की बीमारियों का खतरा बना रहता है. गर्मी में शरीर में पानी की कमी होने या लू लग जाने, दस्त और उल्टी की समस्या आम तौर पर देखी जाती है. ऐसे में गर्मी के दिनों में हमें अपनी डाइट पर खास ध्यान रखने की जरूरत है. इस मौसम में आपको बासी खाने और फ्रिज में रखें फूड के सेवन से परहेज करना चाहिए, इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा होता है. शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखने के लिए कुछ ऐसे फूड हैं जिनसे हमें बिल्कुल परहेज करना चाहिए, वहीं कुछ फूड्स को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए, ताकि गर्म हवाएं और तपिश हमारी सेहत को नुकसान न पहुंचा सकें.
गर्मियों में क्या खाएं
नारियल पानी-
न्यूट्रिएंट्स और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर नारियल पानी गर्मी के दिनों के लिए वरदान साबित होता है. नारियल पानी में मिलने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स बॉडी को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं. पेट को ठंडा रखने के साथ ही ये एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से भी बचा सकते हैं.
तरबूज-
तरबूज का सेवन गर्मियों में बेहद फायदेमंद होता है, इसमें 92 प्रतिशत तक सिर्फ पानी की मात्रा होती है. गर्मी के दिनों में यह शरीर को ठंडा रखने के साथ ही हाइड्रेटेड रखने में सहायक होता है. इसमें विटामिन ए और सी पाए जाते हैं, साथ ही ये एंटीऑक्सिडेंट से भी भरपूर होता है. ऐसे में शरीर को ठंडा करने के साथ ही ये रोगों से लड़ने की क्षमता का भी विकास कर सकता है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश

स्प्राउट्स-
गर्मी के मौसम में आप चना, मूंग, मूंगफली आदि के स्प्राउट्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. इनमें मिलने वाला भरपूर आयरन और फाइबर आपकी हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी हैं. ये शरीर को जरूरी ऊर्जा भी दे सकते हैं.
खीरा-ककड़ी का सलाद-
गर्मियों के दिनों में खीरा और ककड़ी का सलाद खूब खाएं. इसमें भरपूर पानी मिलता है, इससे शरीर को ठंडक मिलती है और पेट से जुड़ी समस्याएं खत्म होती हैं. सलाद हल्का होता है जो आसानी से पच भी जाता है.
आम का पना-
आम में विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है जो कि सेहत के लिए काफी लाभकारी है. कच्चे आम को उबालकर उसमें काला नमक, पुदीना, भुना हुआ जीरा मिला कर उसका पना तैयार करें और इसका सेवन करें. गर्मियों में ये बहुत ही फायदेमंद है, इससे शरीर में पानी की कमी से बचा जा सकता है.
गर्मियों में क्या न खाएं
- तले, मसालेदार खाना खाने से बचें, इससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है.
- फैट का सेवन कम करें
- कैफीन से परहेज करें, चाय-कॉफी का कम से कम सेवन करें.
- गर्मी के मौसम में बासी खाना बिल्कुल भी न खाएं, इससे फूड प्वाइजनिंग खतरा हो सकता है.
- जंक फूड, प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड खाने से परहेज जरूरी है.
- रेड मीट के सेवन से बचें, क्योंकि गर्मियों में प्रोटीन को पचाने में काफी समय लग जाता है.
- गर्मियों में आइसक्रीम ज्यादा न खाएं, इससे सर्दी जुकाम का खतरा तो होता ही है, ये शरीर को गर्म कर सकती है.
Low-Lying Placenta, Placenta Previa: क्या है लॉ लाइंग प्लेसेंटा,क्या करें अगर बच्चे की नाल हो नीचे
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं