विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2022

Sugarcane Juice For Summer: गर्मियों में रिफ्रेश रहने के लिए रोज पीएं गन्ने का जूस, ये हैं अन्य फायदे

Sugarcane Juice Benefits: गर्मियों के मौसम की शुरूआत हो चुकी है. ऐसे में अपनी सेहत का अभी से ध्यान रखना शुरू कर दें. पानी की कमी को दूर करने और शरीर को रिफ्रेश रखने के लिए आप गन्ने के जूस का सेवन कर सकते हैं.

Sugarcane Juice For Summer: गर्मियों में रिफ्रेश रहने के लिए रोज पीएं गन्ने का जूस, ये हैं अन्य फायदे
Sugarcane Juice For Summer: गन्ने के जूस को सेहत के लिए काफी गुणकारी माना जाता है.
  • गन्ने के जूस से इम्यूनिटी को मजबूत रख सकते हैं.
  • गन्ने के जूस में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं.
  • गन्ने में फइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है.

Sugarcane Juice Benefits In Hindi: गर्मियों के मौसम की शुरूआत हो चुकी है. ऐसे में अपनी सेहत का अभी से ध्यान रखना शुरू कर दें. इस मौसम में पानी की कमी अक्सर परेशान करती है. पानी (Juice For Summer) की कमी के चलते शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याएं परेशान करने लगती हैं. पानी की कमी को दूर करने और शरीर को रिफ्रेश रखने के लिए आप गन्ने (Sugarcane) के जूस का सेवन कर सकते हैं. गन्ने के जूस को सेहत के लिए काफी गुणकारी माना जाता है. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. गन्ने के जूस का रोजाना सेवन कर इम्यूनिटी को मजबूत रख सकते हैं. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकती है.

गन्ने में पाए जाने वाले गुण- Nutrient Of Sugarcane Juice:

गन्ने में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं. जिनमें से कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, फोटोप्रोटेक्टिव और फॉस्फोरस हैं. ये शरीर को कई फायदे पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. 

गन्ने का जूस पीने के फायदे- Ganne Ke Juice Ke Fayde:

1. एनर्जी-

एनर्जी को बूस्ट करने के लिए रोज पीएं गन्ने का जूस. अगर आप गन्ने का जूस पीते हैं तो इससे शरीर को कार्बोहाइड्रेट मिलता है जो एनर्जी लेवल को बूस्ट कर सकता है.

15c8046g

2. डिहाइड्रेशन-

गर्मियों में शरीर पसीना निकलते ही डिहाइड्रेशन हो जाता है. जब शरीर में पानी नहीं बचता तो शरीर को कई समस्याए परेशान करने लगती है. शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए आप गन्ने के जूस का सेवन कर सकते हैं. 

3. इम्यूनिटी-

गन्ने के जूस में फोटोप्रोटेक्टिव और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप गन्ने के जूस में पुदीना और काले नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

4. डायबिटीज-

गन्ने के जूस में आइसोमाल्टोज नामक तत्व पाया जाता है. आइसोमाल्टोज में ग्लाइसेमिक की मात्रा कम होती है और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स डायबिटीज के मरीजों में रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं.

5. मोटापा-

गन्ने में फइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है. डाइटरी फाइबर वजन कम करने के साथ-साथ लिपिड को नियंत्रित करने और ग्लूकोज को तोड़कर ऊर्जा बनाने में सहायक हो सकता है.

Ashwagandha: Uses, Side Effects, Interactions, Dosage | सावधान! अश्वगंधा खाने के खतरनाक नुकसान

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sugarcane, Sugarcane Juice Benefits, Sugarcane Juice, Sugarcane Juice For Energy, Sugarcane Juice For Immunity, Sugarcane Juice For Summer, Sugarcane Juice For Weight Loss, Sugarcane Juice Health Benefits, Sugarcane Juice In Summer, Sugarcane Recipes, Sugarcane Juice For Health, Ganne Ka Juice, Ganne Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com