विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2021

Protein Rich Vegetarian Food: वेजिटेरियन हैं तो रोज खाएं प्रोटीन से भरपूर ये फूड्स, नहीं होगी प्रोटीन की कमी

High Protein Food For Vegetarian: शरीर में मांसपेशियों को बनाने का काम करता है. प्रोटीन हमें भरा हुआ अहसास कराता है जिससे हमारा वजन भी कंट्रोल में रहता है. जो लोग बॉडी बिल्डिंग करते हैं उन्हें ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होती है.

Protein Rich Vegetarian Food: वेजिटेरियन हैं तो रोज खाएं प्रोटीन से भरपूर ये फूड्स, नहीं होगी प्रोटीन की कमी
Protein Rich Vegetarian Food: टोफू सोयाबीन से बना होता है, जो कि सबसे अच्छे प्लांट बेस्ड प्रोटीन सोर्स में से एक माना जाता है.
  • क्विनोआ को डाइट में शामिल कर प्रोटीन की कमी को दूर कर सकते हैं.
  • सोया प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है.
  • प्रोटीन शरीर में मांसपेशियों को बनाने का काम करता है.

High Protein Food For Vegetarian:  प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी तत्वों में से एक है. प्रोटीन (Protein) शरीर में मांसपेशियों को बनाने का काम करता है. प्रोटीन हमें भरा हुआ अहसास कराता है जिससे हमारा वजन भी कंट्रोल (Control Weight) में रहता है. जो लोग बॉडी बिल्डिंग करते हैं उन्हें ज्यादा प्रोटीन (Protein Rich Vegetarian Food) की जरूरत होती है. लेकिन दिक्कत तब होती है जब आप शाकाहारी हो और आपको पनीर के अलावा किसी प्रोटीन सोर्स (Protein Source) के बारे में जानकारी न हो. तो आपको बता दें कि प्रोटीन सिर्फ अंडे, मछली और मांस जैसे पशु उत्पादों में ही नहीं, बल्कि इनसे भी ज्यादा वेजिटेरियन फूड्स में पाया जाता है. कई वेजिटेरियन फूड्स (Vegetarian Foods) ऐसे हैं. जिनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. तो चलिए हम आपको ऐसे ही प्रोटीन (Protein For Vegetarian) के शाकाहारी सोर्स बताते हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. 

प्रोटीन से भरपूर हैं ये फूड्सः (High Protein Vegetarian Food)

1. पनीरः

वेजिटेरियन लोगों के लिए पनीर एक अच्छा प्रोटीन सोर्स हो सकता है. पनीर में प्रोटीन का जैविक मूल्य 80-86% होता है. साथ ही पनीर में सभी आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं.  40 ग्राम पनीर में 7.54 ग्राम प्रोटीन होता है, जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

qu0qb6r8

वेजिटेरियन लोगों के लिए पनीर एक अच्छा प्रोटीन सोर्स हो सकता है.Photo Credit: iStock

2. चिया सीड्सः

चिया सी़ड्स भी प्रोटीन का अच्छा खासा सोर्स है. चिया सीड का इस्तेमाल ज्यादातर जैम और पुडिंग में किया जाता है. वेजिटेरियन्स के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

3. टोफूः

टोफू भी प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है. जिसे वेजिटेरियन्स डाइट में शामिल कर सकते हैं. टोफू सोयाबीन से बना होता है, जो कि सबसे अच्छे प्लांट बेस्ड प्रोटीन सोर्स में से एक माना जाता है. 

4. सोयाः

सोया प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है. सोया प्रोटीन से भरा होता है और इसमें कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं, जो वजन को घटाने में मदद कर सकते हैं. 

5. क्विनोआः

क्विनोआ में मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर और जिंक काफी मात्रा में होते हैं. क्विनोआ को डाइट में शामिल कर प्रोटीन की कमी को दूर कर सकते हैं. इतना ही नहीं ये वजन घटाने में भी मददगार हो सकता है.

Prostate Cancer Early Symptoms: एक्‍सपर्ट से जानें प्रोस्‍टेट कैंसर के शुरुआती लक्षण

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
High Protein Food, High Protein Food List Vegetarian, Protein Breakfast, Protein And Immunity, Protein And Muscle Health, Protein Rich Diet, Protein Rich Foods, Protein Food For Vegetarian, High Protein Food For Vegetarian, High Protein Food For Vegetarian Hindi, Vegetarian, Vegetarian Benefits, Protein Rich Vegetarian Food, Protein Rich Food, Protein Rich Food For Vegans, Protein Rich Food Sources, Protein Rich Food Hindi, Protein Rich Food Veg In India, Protein Rich Food For Vegetarians, Protein Rich Food For Vegetarians H
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com