- अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है.
- हरी सब्जियों को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है.
- स्टीम वेजी वजन को कम करने में मददगार हैं.
Healthy Diet Chart For Women: आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं हैं. लेकिन महिलाएं अक्सर ऑफिस, घर के काम-काज और बच्चों की देखभाल में अपनी सेहत का ख्याल रखना भूल जाती हैं. जबकि महिलाओं को अपनी डाइट का खास ख्याल रखने की जरूरत है. अनियमित लाइफस्टाइल और डाइट के चलते महिलाओं में पीसीओडी, डायबिटीज, मोटापा, पीरियड्स जैसी कई समस्याएं बढ़ रही हैं. इन सब समस्याओं से बचने के लिए उन्हें पौष्टिक आहार की जरूरत होती है. अक्सर महिलाओं (Diet Plan For Female) में खून, एनीमिया की शिकायत देखी जाती है. इसका एक कारण पोषक तत्वों की कमी है. अब सवाल ये उठता है कि महिलाओं को अपनी डाइट में क्या शामिल करना चाहिए. तो परेशान न हो हम आपको ऐसे ही कुछ हेल्दी फूड्स बता रहे हैं जिन्हें आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक इन चीजों को डाइट में शामिल करें महिलाएं-
ब्रेकफास्ट में क्या खाएं- What To Eat In Breakfast:
महिलाओं को ब्रेकफास्ट में हमेशा हेल्दी चीजों को ही शामिल करना चाहिए. अगर आप नॉनवेजिटेरियन हैं तो आप ब्रेकफास्ट में अंडे खा सकती हैं. अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आप ओट्स, दलिया और दूध को शामिल करें. इन चीजों में प्रोटीन, कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो आपको सेहतमंद रखने में मदद कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

महिलाओं को ब्रेकफास्ट में हमेशा हेल्दी चीजों को ही शामिल करना चाहिए. Photo Credit: iStock
लंच के समय इन चीजों को करें शामिल- Include These Foods In Lunch:
लंच ब्रेकफास्ट के बाद खाया जाने वाला मील है. जिसे कई लोग स्किप कर देते हैं. लेकिन लंच को सही समय में करना बेहद जरूरी है. महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए अपने लंच में हरी सब्जियों, दालों को जरूर शामिल करना चाहिए. हरी सब्जियों और दालों में पाए जाने वाले गुण शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं.
डिनर में खाएं ये चीजें- What To Eat In Dinner:
डिनर में कई लोग ज्यादा तेल मसाले वाली चीजें खाना पसंद करते हैं. लेकिन डिनर में सिर्फ महिलाओं को ही नहीं बल्कि, सभी को लाइट और हेल्दी चीजों को खाना चाहिए. महिलाओं को रात के समय हल्का खाना जैसे खिचड़ी, सलाद, बॉइल वेजी आदि को शामिल करना चाहिए. ये सभी चीजें शरीर को हेल्दी रखने और वजन को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकती हैं.
Ayurveda Food Combining: इन चीजों को न खाएं साथ, हैं खतरनाक! Doctor से जानें रॉन्ग कॉम्बिनेशन
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं