ज्यादातर लोग फलों को छीलकर खाना ही पसंद करते हैं जो कि कई मायनों में जरूरी भी है क्योंकि ये फल सब्ज़ियां आपकी रसोई में पहुंचने से पहले कई हाथों से होकर गुजरती हैं. सभी को लगता है कि इन्हें छीलने से 'क्लीन हो जाते हैं. लेकिन यही वो जगह है जहां हम बहुत सारे पोषण से चूक जाते हैं. कई फलों और सब्जियों की बाहरी परतें या छिलके महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जिन्हें हमें अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. ऐसी ही एक सब्ज़ी है खीरा जिसे आमतौर पर छीलकर उसकी बाहरी परत निकालकर खाया जाता है. पर शायद ये कम ही लोग जानते हैं कि खीरे के छिलके का गहरा हरा रंग इसमें एंटीऑक्सिडेंट की प्रेज़ेंस को इंडिकेट करता है. तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बगैर छीले खीरा खाना न सिर्फ स्किन और आंखों के लिए फायदेमंद है बल्कि आपके दिल का भी ख्याल रख सकता है.
छिलके के साथ करें खीरे का सेवन मिलेंगे ये अद्भुत गुण-
1. स्किन के लिए है फायदेमंद
वैसे तो बगैर छीले खीरा खाने के कई फायदे हैं लेकिन छिलका सहित खीरा खाने से स्किन पर अलग ही तरह का ग्लो देखने को मिलता है. दरअसल खीरे में एस्कोरबिक एसिड होता है जो स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है. ये स्किन पर एजिंग होने से रोकता है और विटामिन ऑक्सीडेटिव डैमेज होने से बचाता है. इसके अलावा खीरा कोलेजन प्रोडक्शन को तेज़ करता है और झुर्रियों को होने से रोक सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

2. आंखों के लिए अच्छा है खीरा
बगैर छीले खीरा खाने से आंखों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है. दरअसल, खीरे के छिलके में विटामिन ए यानी कि बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो आई साइड वीक होने पर इसे स्ट्रांग करने में मदद करता है. इसके साथ ही खीरे का बीटा-कैरोटीन सीधे आंखों की रोशनी में मदद करता है और आंखों को स्वस्थ बना सकता है.
क्या था मीरा कपूर का इटली Foodie एक्सपीरिएंस? Can You Guess
3. दिल का रखे ख्याल
क्या आप जानते हैं कि बिना छीले खीरा खाना आपके दिल के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. दरअसल खीरा छिलके के साथ खाने से शरीर को विटामिन के (K) मिलता है जो ब्लड क्लोटिंग को रोकने में मदद करता है. चोट लगने पर ये विटामिन खून के थक्के नहीं जमने नहीं देता और ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखने में भी मदद करता है. जब ब्लड वेसल्स हेल्दी रहते हैं तो ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छे तरीके से होता है.
4. क्रेविंग को कंट्रोल करता है खीरा
खीरा वजन कम करने के लिए एक बहुत ही अच्छा इनग्रेडिएंट माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि खीरा आपकी क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है. ऐसे में अगर आप बिना छीले खीरा खाते हैं तो खीरे का छिलका पेट के लिए फाइबर की तरह काम करता है और पेट जल्दी भर जाता है, जिसके बाद बिना मतलब खाने की जरूरत महसूस नहीं होती. खीरा खाने से बॉडी का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और तेजी से वेट लॉस करने में मदद मिल सकती है.
How To Lose Weight Fast | Weight Loss Tips | बेस्ट वेट लॉस टिप्स, डाइट प्लान और वेट मैनेजमेंट
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं