विज्ञापन

कब्ज से राहत दिला सकता है यह एक नुस्खा, चेहरे का भी बढ़ाता है ग्लो

Kabz Ko Dur Karne Ke Liye Kheere Ka Sewan: कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति संतुलित आहार तो लेता है, लेकिन इसके बावजूद शरीर में कमजोरी, सुस्ती और भारीपन की शिकायत बनी रहती है. इसका प्रमुख कारण खराब पाचन तंत्र हो सकता है. ऐसे में, खीरे का सेवन बहुत उपयोगी माना गया है. खीरे में खूब सारा पानी, फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं.

कब्ज से राहत दिला सकता है यह एक नुस्खा, चेहरे का भी बढ़ाता है ग्लो
Kabz Ko Dur Karne Ke Liye Kheere Ka Sewan

Kabz Ko Dur Karne Ke Liye Kheere Ka sewan: आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोगों को समय पर और व्यवस्थित ढंग से भोजन करने का अवसर तक नहीं मिल पाता. कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति संतुलित आहार तो लेता है, लेकिन इसके बावजूद शरीर में कमजोरी, सुस्ती और भारीपन की शिकायत बनी रहती है. इसका प्रमुख कारण खराब पाचन तंत्र हो सकता है. यदि भोजन ठीक से नहीं पचता, तो उसके पोषक तत्व शरीर को पूरी तरह नहीं मिल पाते. ऐसी स्थिति में भोजन पेट में रुककर सड़ने लगता है, जिससे शरीर को अपेक्षित ऊर्जा और पोषण नहीं मिल पाता.

पाचन कमजोर हो तो बढ़ते हैं कई रोग

स्पष्ट है कि केवल संतुलित आहार लेना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका सही तरीके से पचना भी उतना ही आवश्यक है. जब पाचन प्रक्रिया कमजोर हो जाती है, तो पेट से जुड़े विभिन्न रोग सिर उठाने लगते हैं. गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं न केवल शारीरिक असहजता पैदा करती हैं, बल्कि मानसिक स्थिति पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती हैं.

आयुर्वेद में पेट से जुड़े रोगों के लिए कई रामबाण तरीके बताए गए हैं, लेकिन आयुर्वेद का मानना है कि बिना किसी दवा के पेट की पाचन अग्नि को सही किया जा सकता है. इसके लिए जरूरी है खीरे की सलाद. आमतौर पर सभी लोग खीरे की सलाद का सेवन करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि उसके सेवन से पेट से जुड़े सभी तरह के रोगों से राहत मिलती है. रोज 1 कटोरी खीरा सलाद खाना पाचन सुधारने में सहायक माना जाता है.

Yeh Bhi Dekhein: थकान दूर कर मन को तरोताजा करती है सौंफ की चाय, पेट की ऐंठन भी हो जाती है छूमंतर

खीरा कैसे तोड़ता है कब्ज?

खीरे में खूब सारा पानी, फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो पेट को साफ करने और कब्ज को तोड़ने का काम करते हैं. इतना ही नहीं, खीरे का पानी शरीर की शुष्कता को कम करता है और आंतों को लुब्रिकेट करता है, जिससे मल त्यागने में परेशानी नहीं होती है.

कब और कैसे खाएं खीरे की सलाद?

अब सवाल है कि खीरे की सलाद का सेवन कब करना चाहिए.दोपहर के भोजन में 1 कटोरी ताजा खीरे की सलाद ले सकते हैं.चाहें तो थोड़ा नींबू और काला नमक मिलाएं और हफ्ते में 4 दिन आहार में शामिल जरूर करें.इसके साथ ही कोशिश करें कि ज्यादा नमक न डालें और अगर खीरा फ्रिज में स्टोर था तो सामान्य तापमान आने पर ही खीरे का सेवन करें.

खीरा पाचन शक्ति को बढ़ाने के अलावा, स्किन और बालों को चमकदार बनाने में भी मदद करता है.गर्मियों के मौसम में स्किन की ड्राईनेस को कम करने के लिए खीरे का सेवन और लेपन थकान को दूर करता है और चेहरे को प्राकृतिक ग्लो भी देता है.

Watch Video: एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com