विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2021

Apples For Health: सेब खाने के हैरान करने वाले फायदे और नुकसान!

Apples Benefits Or Side Effects: सेब को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. सेब में कुछ ऐसे भी तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण को प्रोत्साहित करते हैं. लेकिन आपको बता दें कि सेब का ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है.

Apples For Health: सेब खाने के हैरान करने वाले फायदे और नुकसान!
Apples Side Effects: डॉक्टर से लेकर न्यूट्रिशनिष्ट तक सेब को खाने की राय देते हैं.
  • सेब में पाए जाने वाले तत्व कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं.
  • सेब को डायबिटीज में फायदेमंद माना जाता है.
  • सेब के सेवन से वजन को कम किया जा सकता है.

Apples Benefits Or Side Effects: सेब को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. सेब में कुछ ऐसे भी तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण को प्रोत्साहित करते हैं. सेब में पेक्टिन जैसे फायदेमंद फाइबर्स पाए जाते हैं. हर रोज एक सेब खाने से कैंसर, हाइपरटेंशन, मधुमेह और दिल से जुड़ी बीमारियों के होने के खतरे को कम किया जा सकता है. सेब में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. सेब में पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और आयरन प्रचुर मात्रा में होते हैं. आयरन से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती. इतना ही नहीं आयुर्वेद के अनुसार, सेब त्वचा रोग, जलन, दिल का दौरा, बुखार, कब्ज की परेशानी में लाभ पहुंचाता है. सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन-सी और विटामिन-बी पाया जाता है जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. डॉक्टर से लेकर न्यूट्रिशनिष्ट तक सेब को खाने की राय देते हैं. सेब में पाए जाने वाले तत्व कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं. लेकिन आपको बता दें कि सेब का ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है. इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें. तो चलिए आज हम आपको सेब खाने के फायदे और नुकसान के बारे में बताते हैं. 

सेब खाने के फायदेः (Apple Khane Ke Faye)

1. इम्यूनिटीः

सेब का रोजाना सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. 

2. डायबिटीजः

सेब को डायबिटीज में फायदेमंद माना जाता है. सेब में मौजूद फाइबर खराब कोलेस्ट्रोल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रोल को बढ़ा कर डायबिटीज को कम करने में मदद कर सकता है.

c8au5mko

Photo Credit: iStock

3. हड्डियोंः

सेब में कैल्शियम, फॉस्फोरस और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. पोषक तत्वों की पूर्ति से ऑस्टियोपोरोसिस को ठीक किया जा सकता है. सेब के सेवन से हड्डियों को कमजोर होने से बचाया जा सकता है. 

4. वजन घटानेः

सेब के सेवन से वजन को कम किया जा सकता है. सेब पॉलीफेनोल्स, डाइटरी फाइबर, कैरोटीनॉयड जो एक तरह का एंटी-ऑक्सीडेंट है और कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. सेब एंटी-ओबेसिटी गुणों की तरह काम करता है. जिससे मोटापे को कंट्रोल किया जा सकता है.

सेब खाने के नुकसानः (Apple Khane Ke Nuksan)

1. सेब के अनेकों फायदे बताये जाते हैं और इसके जूस को पीने की बहुत ज्यादा सलाह दी जाती है लेकिन यदि आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. 

2. खाली पेट सेब का अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से डायरिया यानी दस्त की समस्या हो सकती है. जो लोग नियमित रूप से सेब का सेवन करते हैं उनमें सरदर्द, चक्कर, थकान आदि की समस्याएं अत्यधिक पायी जा सकती हैं.

3. सेब में एक रासायनिक नामक सोर्बिटोल होता है, जिससे शरीर में कैल्शियम ऑक्सालेट पत्थरों का निर्माण हो सकता है. यह शरीर में रहकर शरीर को क्षति पहुंचाने का काम कर सकते हैं.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apples Benefits, Apples Benefits For Digestion, Apples For Anaemia, Apples For Heart Health, Apples For Weight Loss, Apples Health Benefits, Apples For Diabetes, Apples Side Effects, Side Effects Of Apple Fruit, Side Effects Of Apple Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com