पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस की रैली में जुटे महागठबंधन के नेता
पटना:
- बिहार के कांग्रेस पार्टी के सहयोगियों का दर्जा ऊंचा है चाहे वो राजद हो या पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की 'हम' पार्टी. इन लोगों को राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर उनकी क्षमता और क़ाबिलीयत पर कोई श़क नहीं है.
- इसके अलावा कांग्रेस पार्टी और ख़ुद राहुल गांधी ने साफ़ किया कि वो चाहे लोकसभा का चुनाव हो या विधानसभा का, कांग्रेस पार्टी महागठबंधन में रहकर ही चुनाव लड़ेगी.
- इस रैली के माध्यम से राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर भी अपना विश्वास जताया और कहा कि वो युवा नेता हैं और झूठ नहीं बोलते हैं.
- इस रैली में अगर लोगों की भीड़ की बात करें तो वो राजद या बीजेपी यो जेडीयू की तुलना में तो कम थी लेकिन उनकी अपेक्षा के अनुरूप थी और सभी वर्गों के लोग रैली में आए थे.
- हालांकि इस रैली में कांग्रेस पार्टी की इज्जत बहुत हद तक मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने बचायी क्योंकि उनके समर्थकों की संख्या काफ़ी अच्छी थी. अनंत सिंह को उम्मीद है कि अब इस रैली के बाद कांग्रेस उन्हें मुंगेर से चुनाव लड़वाएगी.
- इस रैली में राहुल गांधी ने यह भी घोषणा की कि अगर केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार आयी तो पूरे देश में किसानों का कर्ज़ माफ़ किया जाएगा. उन्होने अगले हरित क्रांति में राजस्थान, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के साथ-साथ बिहार को भी जोड़ने का आश्वासन दिया.
- बिहार के लिए कोई बड़ी घोषणा तो राहुल गांधी ने नहीं की लेकिन तेजस्वी यादव ने उनसे आग्रह किया कि बिहार पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए.
- राहुल गांधी ने पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की घोषणा की.
- ये पहला मौक़ा था जब राहुल गांधी पटना के गांधी मैदान में भाषण दे रहे थे और साथ-साथ तेजस्वी यादव के साथ मंच पर मौजूद थे.
- राहुल गांधी ने साफ़ किया कि लालू यादव और तेजस्वी यादव के साथ अब उन्हें मंच पर बैठने में कोई परहेज़ नहीं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rahul Gandhi, Congress Rally In Bihar, Gandhi Maidan