विज्ञापन

Vat Saptami Vrat 2026: वट सप्तमी व्रत आज, जान लें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि शाम 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार आज यानी 21 जून को ही वट सप्तमी का व्रत रखा जा रहा है.

Vat Saptami Vrat 2026: वट सप्तमी व्रत आज, जान लें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
वट सप्तमी व्रत 2026
Photo Credit: NDTV

Vat Saptami Vrat 2026: आज यानी 21 जून को वट सप्तमी का व्रत रखा जा रहा है. इस दिन वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा करना लाभदायक माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वट सप्तमी पर पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और परिवार में सुख-समृद्धि के लिए सुहागिन महिलाओं को वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए. वट सप्तमी व्रत को बड़ साते के नाम से भी जाना जाता है. आइए जानते हैं इसकी तिथि, पूजा मुहूर्त और पूजा विधि.

वट सप्तमी 2026 तिथि

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि शाम 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगी. इसके बाद से अष्टमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए आज ही वट सप्तमी का व्रत रखा जा रहा है. 

क्या है शुभ मुहूर्त?

  • सुबह का समय: सुबह 05:30 बजे से 09:45 बजे तक.
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:50 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक.

वट सप्तमी व्रत महत्व

वट वक्ष लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार इस दिन वट वृक्ष की पूजा करने से घर और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. साथ ही पॉजिटिविटी का वास होता है. इसके अलावा परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है.

पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े धारण करें.
  • पूजा का संकल्प लें और नजदीक मौजूद वट वृक्ष के पास जाएं.
  • अब पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें.
  • फिर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें.
  • इसके बाद वट वृक्ष के चारों ओर कच्चा धागा लपेटते हुए परिक्रमा करें.
  • सुख-शांति, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करें.
  • पूजा संपन्न होने के बाद प्रसाद बांटें और अपने अनुसार जरूरतमंदों को दान करें.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए क्या करें? पंडित जी से जानिए उपाय

यह भी पढ़ें: 29 या 30 जून कब है ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा? जान लें सही तारीख, मुहूर्त और महत्व

    लेखक के बारे में
    img
    गुरुत्व राजपूत
    सब एडिटर
    गुरुत्व राजपूत, वर्तमान में एनडीटीवी में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और यूटिलिटी, आस्था और जरा हटके से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. गुरुत्व पिछले... और पढ़ें
    पूरी स्टोरी पढ़ें

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Faith News
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com