Virgo Tarot Card Horoscope 22 September 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: बीती हुई बातों और यादों से बाहर निकले. किसी करीबी संबंधी के साथ रिश्ते खराब हो सकते है.पारिवारिक संपत्ति के मामले जल्दबाजी में कोई समझौता न करें. बेकार के प्रेम प्रसंगों से दूरी है.विचारों की उथल-पुथल को कम कर उपलब्ध साधनों पर ध्यान दे.किसी अधूरी योजना पर दोबारा विचार कर सकते है.
व्यवसायिक/ Professional
किसी कार्य में असफल होने पर उसे अंतिम निर्णय न माने.पुराने कार्याें में दोबारा सुधार का अवसर मिल सकता है. शिक्षा,मीडिया और क्रिएटीव क्षेत्र के लोग स्वयं को व्यवस्थित और अपडेट रखें. जल्द ही अच्छे अवसर आ सकते है. किसी नए प्रोजेक्ट में अच्छी भूमिका प्राप्त हो सकती है. हार न माने आगे बढ़े. मुसीबतें खुद-ब-खुद रास्ता दे देंगी. अपनी क्षमता और मेहनत पर विश्वास रखें. व्यर्थ को बातों को लेकर झूठी अफवाहें न फैलाए.
स्वास्थ्य/Health
ज्यादा चाय-कॉफी का सेवन न करें. देर रात तक टीवी देखना या जागते रहना नींद की क्वालिटी खराब कर सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance
पुराने धन निवेश से अच्छा मुनाफा हो सकता है. किसी नई संपत्ति को खरीदने की योजना बना सकते है.
रिश्ते/Relationship
माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं. परिजनों के लिए उपहार ले सकते है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं