How To Get Rid Of Bed Bugs Fast: खटमल नाम सुनते ही शरीर में खुजली होने लगती है! अक्सर आपने कई लोगों से सुना होगी कि उनके सोफे, बिस्तर और बेड पर खटमल हो गए हैं. क्योंकि अगर एक बार ये छोटे-छोटे लाल जीव आपके घर या बिस्तर में घुस जाए, तो समझो रातों की नींद और दिन का चैन गया. ये इतने ढीठ होते हैं कि आसानी से पीछा नहीं छोड़ते. सबसे बुरी बात तो ये है कि ये अंधेरे में निकलते हैं और जब आप सो रहे होते हैं. अगर आप भी खटमल के आतंक से परेशान हैं और महंगे पेस्ट कंट्रोल पर पैसे बर्बाद नहीं करना चाहते, तो घबराइए मत. इन आसान तरीकों को अपनाकर इनसे राहत पा सकते हैं.
बिना केमिकल खटमल भगाने का तरीका- (Khatmal Bhagane Ka Tarika)
1. बेकिंग सोडा-
किचन में मौजूद बेकिंग सोडा सिर्फ केक बनाने के काम नहीं आता, ये खटमल मारने में भी मददगार है. बेकिंग सोडा खटमल की खाल से नमी सोख लेता है, जिससे वे सूखकर मर जाते हैं.
क्या करें- आपको बस इतना करना है कि खटमल वाली जगहों (जैसे गद्दे की दरारें या बेड के कोने) पर बेकिंग सोडा छिड़क दें. एक हफ्ते बाद इसे वैक्यूम क्लीनर से साफ कर लें और फिर दोबारा छिड़कें.

2. पुदीने की पत्तियां-
खटमल को पुदीने की खुशबू से सख्त नफरत होती है. इसकी तेज गंध उन्हें बेचैन कर देती है और वे उस जगह से भागने लगते हैं.
कैसे इस्तेमाल करें- आप पुदीने की कुछ पत्तियों को मसलकर अपने बिस्तर के पास रख सकते हैं. इसके अलावा, पिपरमेंट ऑयल (Peppermint Oil) को पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल से पूरे कमरे में छिड़कें. ये तरीका न सिर्फ खटमल भगाएगा, बल्कि आपके कमरे को भी महका देगा.
3. सिरका-
सफेद सिरका लगभग हर घर में मिल जाता है. इसकी एसिडिक प्रॉपर्टी खटमल को खत्म करने में मदद करती है.
कैसे करें इस्तेमाल- स्प्रे बोतल में सफेद सिरका भरें और जहां भी खटमल दिखें, वहां सीधा स्प्रे कर दें. फर्नीचर के कोनों और गद्दे के जोड़ों पर इसे डालना न भूलें. ध्यान रहे, इसे पानी में न मिलाएं, सीधा इस्तेमाल करें.
किन बातों का रखें ध्यान-
- धूप दिखाएं- अपने गद्दों और कंबल को महीने में कम से कम एक बार तेज धूप में जरूर रखें. खटमल धूप से डरकर भाग जाते हैं.
- दरारें भरें- घर की दीवारों या फर्नीचर में जो भी छोटी-मोटी दरारें हैं, उन्हें सील कर दें. खटमल इन्हीं छिपने की जगहों का फायदा उठाते हैं.
ये भी पढ़ें- वेकेशन पर निकलने से पहले फ्रिज में क्यों रखना चाहिए 1 चम्मच? वजह जान चौक जाएंगे आप...
लू लगने के लक्षण और बचाव के घरेलू उपाय | Lu Lag Jaye to Kya Kare
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं